द बॉडी शॉप के साथ होली के पहले और बाद में करें अपनी स्किन की देखभाल



दिल्ली (अमन इंडिया) । होली का त्यौहार आते ही मौसम बदलने लगता है - सर्दियां खत्म होती हैं और गर्मी दस्तक देने लगती है। इस बदलते मौसम, तेज धूप और होली के रंगों की वजह से हमारी त्वचा और बालों पर बुरा असर पड़ सकता है। लेकिन अगर हम होली खेलने से पहले थोड़ा बचाव करें और खेलने के बाद सही से देखभाल करें, तो त्वचा की नमी और चमक बरकरार रहती है। सही तैयारी के साथ आप बिना किसी डर के खुलकर होली का आनंद ले सकते हैं और आपकी त्वचा व बाल भी पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ रहेंगे।


होली से पहले एक साधारण रूटीन की शुरुआत होती है क्‍लींजिंग और हाइड्रेशन से जोकि आपकी त्‍वचा को अतिरिक्त तेल, खुश्‍की और जलन से बचाने में मदद करता है। टी ट्री स्किन क्लियरिंग फेशियल वॉश छिद्रों को गहराई से साफ करता है और मुंहासे वाली त्वचा को तरोताजा करता है, जबकि विटामिन ई हाइड्रेटिंग टोनर नमी की भरपाई करता है और लंबे समय तक बाहर रहने से पहले त्वचा को ठंडक देता है। हाइड्रेशन को लॉक करने के लिए, विटामिन ई बैरियर बूस्ट क्रीम स्किन के मॉइश्‍चर बैरियर को मजबूत करने में मदद करती है और लंबे समय तक चलने वाला हाइड्रेशन प्रदान करती है, जबकि स्किन डिफेंस मल्टी-प्रोटेक्शन लाइट एसेंस SPF 50 PA+++ लाइटवेट, नॉन-ग्रीसी फिनिश के साथ बेहतरीन सन प्रोटेक्शन देता है।

होली खेलने के बाद त्वचा और बालों को फिर से ठीक करने के लिए हल्की सफाई और पोषण बहुत जरूरी है। अगर बाल रूखे और बेजान हो गए हैं, तो 'बनाना ट्रूली नरिशिंग शैम्पू' से उन्हें धोएं, यह बालों को नरमी देता है। इसके बाद 'शिया इंटेंस रिपेयर हेयर मास्क' लगाएं, जो रंगों की वजह से खराब हुए बालों को अंदर से मजबूती देता है। शरीर की सफाई के लिए 'ड्यूबेरी बाथ एंड शावर जेल' का इस्तेमाल करें, जो रंगों को आसानी से साफ कर त्वचा को ताजगी देता है। आखिर में, बहुत ज्यादा रूखी त्वचा को नमी देने और उसे कोमल बनाए रखने के लिए 'शिया बॉडी बटर' लगाएं, यह लंबे समय तक त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है।

होली खेलने से पहले और बाद में सही रूटीन अपनाने के साथ ही, द बॉडी शॉप त्‍वचा और बालों का पूरा ध्‍यान रखने के लिए प्रोत्‍साहित करता है ताकि होली के बाद भी आपकी त्‍वचा और बाल उतने ही सुंदर बने रहें।