नोएडा (अमन इंडिया) । नोएडा सेक्टर 22 स्थित सैफरन बैंक्विट हॉल में सपा नोएडा महानगर की मासिक बैठक महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई । मुख्य अतिथि के रूप में नोएडा विधानसभा के एस.आई.आर प्रभारी रमेश प्रजापति व व्यापार सभा के प्रभारी अक्षय जैन शामिल हुए
इसमें उत्तर प्रदेश में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान पर गहन चर्चा की गई। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने SIR के कारण आम जनता को हो रही परेशानियों, प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी और इसके संभावित सामाजिक प्रभावों पर विचार-विमर्श किया।रमेश प्रजापति ने कहा कि वह जनता के हितों और लोकतांत्रिक अधिकारों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
व्यापार सभा के प्रभारी अक्षय जैन ने कहा कि सभी कार्यकर्ता चुनाव आयोग के SIR अभियान में सहयोग करें। महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता ने अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने में सक्रिय भूमिका निभाने और घर-घर जाकर जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
प्रदेश सचिव सुनील चौधरी वह भरत प्रधान ने भी SIR और अन्य संगठनात्मक मुद्दों पर बात की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का शुद्ध और पारदर्शी होना आवश्यक है, जिसके लिए सभी को सजग रहना चाहिए। प्रदेश सचिव जयकरण चौधरी ने सभी लोगों का अनुशासन का पाठ पढ़ने का काम किया बैठक का संचालन विधानसभा अध्यक्ष बबलू चौहान के द्वारा किया गया।
बैठक में उपस्थित मुख्य लोगों में प्रदेश सचिव राकेश यादव, सुभाष भाटी ,मुन्ना आलम, मोहम्मद तसलीम, मोनू खारी, मुकेश प्रधान, महकार तंवर, गौरव कुमार यादव, रामवीर यादव ,बाबूलाल बंसल, मनोज गोयल, फूल सिंह, गौरव सिंघल ,राणा मुखर्जी, राम सहेली, नेहा पांडे, बबली शर्मा, अंकुर पहलवान, गौरव यादव ,लखन यादव, उदय सिंह, लोकेश यादव, विपिन चौहान, रोहित यादव ,नकुल चौहान ,जाहिद खान, सोहेल ,आसिफ, वीर बहादुर ,सिद्दीकी, निर अवाना, कृष्ण प्रसाद गुप्ता, आलोक वर्मा, सुनील कुमार ,विश्वास ,मनीष गोयल, शिवकुमार यादव ,अंकुर बंसल ,देवेंद्र खारी रविंदर ,रंजन कुमार, शिव प्रताप ,विवेकानंद दीपक, रंजीत पटेल, पंकज कुमार झा, संतोष कुमार ,कृपाल सिंह ,खेमचंद, नीरज चौटाला मुख्य रूप से उपस्थित रहे।