अम्बिएंटे फ़ेयर 2026 में इंडिया पवेलियन का भव्य उद्घाटन MHEA प्रेसिडेंट नवे़द उर रहमान की प्रभावशाली उपस्थिति ने बढ़ाया भारतीय हस्तशिल्प का गौरव
दिल्ली (अमन इंडिया ) । फ्रैंकफर्ट, जर्मनी आज अम्बिएंटे फ़ेयर 2026 में इंडिया पवेलियन का औपचारिक उद्घाटन भारत की कॉन्सुल जनरल सुश्री शुचिता किशोर द्वारा किया गया। इस अवसर पर भारतीय हस्तशिल्प उद्योग के शीर्ष नेतृत्व के साथ मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन (MHEA) के प्रेसिडेंट नवे़द उर रहमान की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
उद्घाटन समारोह में उपस्थित प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों में शामिल डॉ. नीरज खन्ना चेयरमैन ईपीसीएच डॉ. राकेश कुमार डायरेक्टर जनरल (Chief Mentor, EPCH) एवं Chairman IEML, सागर मेहता, वाईस चेयरमैन EPCH अवधेश चंद्र अग्रवाल, चीफ कन्वीनर , EPCH,EPCH की कमेटी ऑफ़ ऐडमिनिस्ट्रेशन के सदस्य रवि के. पास्सी, ओम प्रकाश प्रहलाडका, के. एन. तुलसी राव, राजेश कुमार जैन, प्रिंस मलिक, नवे़द उर रहमान (प्रेसिडेंट MHEA), ज़ीशान अली, वरुण शर्मा, राजेश रावत, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर , EPCH; मोहित चोपड़ा, प्रेसिडेंट , IHGF Spring Fair;तथा मेसे फ्रैंकफर्ट की डायरेक्टर (Living, Giving, Working) सुश्री यवोन एंगलमैन।
इस अवसर पर MHEA प्रेसिडेंट नवे़द उर रहमान ने भारतीय हस्तशिल्प की वैश्विक पहचान को मजबूत करने में EPCH के प्रयासों की सराहना की और कहा कि अम्बिएंटे जैसे विश्व-स्तरीय मंच पर भारतीय कारीगरों की उपस्थिति भारत की सांस्कृतिक शक्ति और निर्यात क्षमता का प्रतीक है।
EPCH पवेलियन 45 भारतीय निर्यातकों का भव्य प्रदर्शन EPCH ने इस वर्ष 3 हॉल (10.1 – Giving, 10.2 – Dining, 10.4 – Living) में 45 सदस्य निर्यातकों के साथ एक विशेष पवेलियन स्थापित किया है, जो यूरोप, अमेरिका और विश्वभर के खरीदारों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।यहाँ भी MHEA प्रेसिडेंट नवे़द उर रहमान ने प्रतिभागी निर्यातकों से संवाद किया और उन्हें वैश्विक बाजार की नई संभावनाओं के प्रति प्रेरित किया।
एक्सपो बाज़ार पवेलियन का भी हुआ उद्घाटन MHEA प्रेसिडेंट नवे़द उर रहमान की सराहना एक्सपो बाज़ार पवेलियन का उद्घाटन भी सुश्री शुचिता किशोर द्वारा किया गया। यह पवेलियन भारत की बढ़ती B2B ई-कॉमर्स क्षमता और क्रॉस-बॉर्डर ट्रेड को दर्शाता है।
इस अवसर पर MHEA President नवे़द उर रहमान ने कहा कि Expo Bazaar जैसे प्लेटफ़ॉर्म भारतीय उत्पादों को यूरोपीय बाजार में नई विश्वसनीयता और गति प्रदान करेंगे ।
India–EU FTA को लेकर जागरूकता अभियान मेले के दौरान EPCH और भारतीय वाणिज्य दूतावास, फ्रैंकफर्ट द्वारा India–EU Free Trade Agreement (FTA) की प्रगति को भी प्रमुखता से प्रचारित किया जा रहा है।
म्हे प्रेसिडेंट नवे़द उर रहमान ने इस पहल को भारतीय हस्तशिल्प निर्यातकों के लिए “ऐतिहासिक अवसर” बताया । जो भविष्य में यूरोपीय बाजार में भारत की प्रतिस्पर्धात्मक स्थिति को और मजबूत करेगा।