Library Man Day पर स्व. रामवीर तंवर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि, जनप्रतिनिधि व अधिकारी रहे उपस्थित
नोएडा (अमन इंडिया ) । बारात घर झुण्डपुरा सेक्टर-11 नोएडा में लाइब्रेरी मैन डे के अवसर पर स्व. रामवीर तंवर (Library Man of India) की पावन स्मृति में श्रद्धांजलि एवं स्मृति समारोह का सफल आयोजन किया गया।इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, राजनीतिक व्यक्तित्व, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, युवा, छात्र-छात्राएँ एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने स्व. रामवीर तंवर जी के शिक्षा और समाज सेवा के लिए किए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्व. रामवीर तंवर ने समाज में पुस्तक संस्कृति को बढ़ावा देने और ग्रामीण लाइब्रेरी आंदोलन को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी इस मुहिम का नाम ग्राम पुस्तकालय हैं उनके विचार और कार्य आज भी युवाओं तथा समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं।
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों, एवं उनके गाँव झुण्डपुरा के निवासियों ने भी उनके अधूरे सपनों को आगे बढ़ाने तथा शिक्षा को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने के संकल्प को दोहराया।यह श्रद्धांजलि समारोह न केवल स्मरण का अवसर रहा। बल्कि समाज में शिक्षा और जागरूकता के संदेश को आगे बढ़ाने का एक प्रेरणादायक मंच भी साबित हुआ।