नवरत्न फाउंडेशन्स संस्था लगातार कर रही गरीबो की मदद


 नोएडा (अमन इंडिया ) । दिल्ली की ठिठुरती ठंड में सर्दी से थरथराते स्कूली बच्चों के लिए नोएडा की नवरत्न फाउंडेशन्स संस्था  शीत-कवच की गर्माहट लिए, जाड़े की सर्द धूप सी नौनिहालों के चेहरों की मुस्कान बनती जा रही है।

विगत  २३ वर्षों से सामाजिक संस्था नवरत्न फाउंडेशन्स शीत-कवच अभियान* चलाती आ रही है, जिसके अंतर्गत जनवरी माह 2026 के इस पहले सप्ताह तक  तकरीबन 800 बच्चों को गर्म स्वेटर्स वितरित कर चुकी है। जिनमें नोएडा सेक्टर-51 की नारी प्रगति सोशल फाऊंडेशंस में 125 स्वेटर , नोएडा सेक्टर-10 के दिव्यतरंग एजुकेयर फाउंडेशन के संग लगभग 110 स्वेटर्स, सेक्टर-45 में 200 स्वेटर्स व  मथुरा स्थित नौझील में 300 स्वेटर्स तथा पावहर दिल्ली के अंतर्गत 125 स्वेटर्स का स्कूली बच्चों के लिए वितरण किया गया* । जिससे उनकी स्कूली शिक्षा निर्बाध रूप से इस ठंड में भी चलती रहे और हमारे भारत के यह भावी भविष्य निधि अपने सपनों की पंख को उड़ान दे सकें।

इस खास वितरण अवसर पर नवरत्न फाउंडेशन्स संस्था से महासचिव मुरलीधरन ए.वी, nari प्रगति से मीनाक्षी त्यागी महिला उन्नति संस्था से रेनू बाला शर्मा , दिव्यतरंग एजुकेशन संस्था से विकी यादव सुश्री ममता वी सुश्री नेहा , नौझील मथुरा से श्रीमती अंजना अंजुम तथा नवरत्न फाऊंडेशंस कोऑर्डिनेटर अजय मिश्रा का विशेष योगदान रहा ।

नवरत्न अध्यक्ष डॉ अशोक श्रीवास्तव से यह ज्ञात हुआ कि-"अभी यह वितरण हमारे खास सहयोगियों के विशेष सहयोग से अभी आगे भी यूं ही चलता रहेगा ।आप सभी से विशेष अपील है कि यदि आप भी अपने क्षेत्र में चाहें तो अपने सहयोग से नवरत्न फाउंडेशन्स संस्था के साथ जुड़कर इस अभियान का हिस्सा बन सकते हैं या आप चाहें तो अपनी सहयोग राशि या सामर्थ्य अनुसार कुछ निश्चित संख्या में स्वेटर्स का जिम्मा ले सकते है