ग्रेटर नोएडा वेस्ट (अमन इंडिया ) । ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेंट टेरेसा स्कूल पार्क में भव्य हिन्दू विराट सम्मेलन संपन्न हुआ ।जिसमें अनेक संतों ने हिन्दू एकता हिन्दू संस्कृति रक्षण अपनी वेशभूषा, अपनी संस्कृति की रक्षा, मातृशक्ति की रक्षा, पर्यावरण की रक्षा, अपने स्वाभिमान की रक्षा, राष्ट्र रक्षा के लिए हिन्दू समाज को संगठित होना अति आवश्यक है आदि विषयों पर अपना वक्तव्य प्रदान किया।
कुछ ने अपनी पूजा पद्धति बदल ली परंतु वो भी हिन्दू है उनके पूर्वज भी हिन्दू ही है इसलिए उनको घर वापसी का भी आवाहन संतो ने किया और समाज से उनको स्वीकार करने का आवाहन किया। मातृशक्ति ने पंच परिवर्तन तथा आज समाजा की कुरीतियों का भी वर्णन अपनी सुंदर प्रस्तुति से किया।बाल कलाकारों के माध्यम से देश तथा मातृभूमि के प्रति प्रेम की प्रस्तुति की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्रान्ति महाराज ने हिन्दू एकता व समाज में हिन्दू प्रेम भावना एवं स्वयं की सेवा करने पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जितेन्द्र ने संघ की 100 बर्ष की यात्रा तथा पंचपरिवर्तन पर प्रकाश डाला। उन्होंने मातृभाषा का अधिक से अधिक उपयोग करने मंत्रों का उच्चारण करने तथा संघ के 100 वर्षों के उपलक्ष्य में आज समस्त भारत में भिन्न-भिन्न स्थानों पर भव्य हिन्दू विराट सम्मेलन हो रहे है इस पर प्रकाश डाला। पुलिस प्रशासन ईकोटेक थाना 3 तथा चौकी से SI नरेश चंद्र का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ इसके लिए पुलिस प्रशासन को हार्दिक धन्यवाद। कार्यक्रम में संख्या लगभग 900 (800 वयस्क तथा 100 बाल) की रही।
कार्यक्रम का समापन कार्यक्रम के अध्यक्ष मूलचंद के ऊर्जावान शब्दों से हुआ। समस्त संत समाज और हिन्दू आयोजन समिति का धन्यवाद किया।