आरडब्लूए सेक्टर 3 ए ब्लॉक ने ब्लॉक में दो महत्वपूर्ण कार्यों को आरंभ किया




 ग्रेटर नोएडा वेस्ट (अमन इंडिया ) । आरडब्लूए सेक्टर 3 ए ब्लॉक ने  ब्लॉक में दो महत्वपूर्ण कार्यों को आरंभ किए ।जिसमे सेक्टर का मुख्य द्वार मेन गेट के चौड़ीकरण का कार्य और ब्लॉक की सीवर लाइन को 80 मीटर लंबी मुख्य सीवर लाइन से जोड़ने का कार्य अब प्रारंभविधिवत प्रारंभ किया गया । 

इस अवसर पर अध्यक्ष नीरज खारी ने बताया की सम्मानित रेजिडेंट्स आरडब्ल्यूए ब्लॉक-ए द्वारा सीवर समस्या के स्थायी समाधान हेतु किए जा रहे निरंतर प्रयासों का सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुआ है।ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव के समक्ष लगातार बैठकें एवं अनुवर्ती कार्यवाही के उपरांत ब्लॉक-ए की सीवर लाइन को 80 मीटर रोड (खैरपुर साइड) पर स्थिति मुख्य सीवर लाइन से जोड़ने का प्रस्ताव स्वीकृत कर लिया गया है। इस कार्य के अंतर्गत 350 MM डायमीटर आर सी सी की नई पाइप लाइन ब्लॉक ए के बाहर मशीन होल से कनेक्ट जाएगी।जिससे लंबे समय से चली आ रही सीवर ओवरफ्लो की समस्या का स्थायी समाधान संभव हो सकेगा।

पूर्व में यह लाइन एस्टर स्कूल साइड वाली सड़क के क्लियर होने के बाद प्रस्तावित थी ।किंतु वह मामला न्यायालय में लंबित होने तथा यू-टर्न कनेक्शन की तकनीकी बाधाओं के कारण कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा था। अब 80 मीटर रोड पर उपलब्ध मुख्य लाइन से सीधे कनेक्शन के माध्यम से समस्या का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।साथ ही डी ब्लॉक (सेक्टर 2 साइड) स्थित पंपिंग सिस्टम भी संचालित रहेगा, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा की संभावना नहीं रहेगी।

इस अवसर पर एसीईओ सुमित यादव से मुलाकात के उपरांत, जेई अशोक लवानिया ,शिवम ,वासु को निर्देशित किया गया। उन्होंने मौके पर निरीक्षण कर मुख्य मशीन होल चिन्हित किया तथा लगभग 300 मीटर लंबी नई लाइन डालने की कार्यवाही प्रारंभ की जाएगी। शीघ्र ही खुदाई कार्य पूर्ण कर इस लाइन को मुख्य सीवर से जोड़ दिया जाएगा।

अध्यक्ष ने बताया कि आरडब्ल्यूए ब्लॉक-ए आप सभी के सहयोग एवं धैर्य के लिए आभार व्यक्त करता है। हमें विश्वास है कि इस पहल से सभी निवासियों को सीवर ओवरफ्लो की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी।भारी इस कार्य के अंतर्गत आज से फाउंडेशन की खुदाई एवं सिगिंग (मार्किंग) का कार्य आरंभ होगा।

 और मैन गेट के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए भी कार्य शुरू किया गया । इस मौके पर अध्यक्ष नीरज खारी महासचिव विकास सिंह राठौर, रेशम सिंह,मोहन सिंह और ओम प्रकाश मौजूद रहे।