सेक्टर 3 ग्रेटर नोएडा वेस्ट जेबीएम पार्क में भव्य हिन्दू विराट सम्मेलन का आयोजन हुआ



नोएडा (अमन इंडिया ) । सेक्टर 3 ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जेबीएम वाले पार्क में भव्य हिन्दू विराट सम्मेलन गणेशा म्यूजिकल ग्रुप के सांस्कृतिक कार्यक्रम से शुरू होकर संपन्न हुआ। जिसमें अनेक संतों ने हिन्दू एकता हिन्दू संस्कृति रक्षण अपनी वेशभूषा, अपनी संस्कृति की रक्षा, मातृशक्ति की रक्षा,  पर्यावरण की रक्षा, अपने स्वाभिमान की रक्षा, राष्ट्र रक्षा के लिए हिन्दू समाज को संगठित होना अति आवश्यक है आदि विषयों पर अपना वक्तव्य प्रदान किया। भारत में रहने वाला हर व्यक्ति हिन्दू है। कुछ ने अपनी पूजा पद्धति बदल ली परंतु वो भी हिन्दू है उनके पूर्वज भी हिन्दू ही है इसलिए उनको घर वापसी का भी आवाहन संतो ने किया और समाज से उनको स्वीकार करने का आवाहन किया। मातृशक्ति ने पंच परिवर्तन की सुंदर प्रस्तुति बाल कलाकारों के माध्यम से की।आज के मुख्य वक्ता श्रीमान मुकेश जी ने स्व बोध का गहन उदाहरण इजराइल का दिया। अपनी भाषा व अपने निजी गौरव को प्राप्त करने लिए इजराइल ने कितने प्रयत्न किए उससे सीखना चाहिए अपनी भाषा को घर बोलना सीखना कितना जरूरी है। संघ के  100वर्षों के उपलक्ष्य में समस्त भारत में भिन्न-भिन्न स्थानों पर भव्य हिन्दू विराट सम्मेलन हो रहे है। आज के मुख्य अतिथि स्वामी शिवानंद गिरी जी रहे। विशिष्ट अतिथि श्री श्री 1008 महा मंडलेश्वर योगिनी पीठ की मां लाडलीनंद सरस्वती महराज, श्रद्धेय बंशीधर सह अध्यक्ष नोएडा इस्कॉन,  स्वामी गिरिराज शर्मा वैदिक उपदेशक, आचार्य हिमांशु तिवारी जी, विश्व हिंदू महासंघ दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मातृशक्ति प्रकोष्ठ से  बहन पिंकी सिंह आदि संत विद्वानों का मार्गदर्शन समाज को मिला। पुलिस प्रशासन बिसरख थाना सेक्टर 3 चौकी टीम से एस आई मनोज मोटला का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ इसके लिए पुलिस प्रशासन को हार्दिक धन्यवाद। कार्यक्रम  में  हजारों की संख्या मे लोग उपस्थित रहे र। 

कार्यक्रम का समापन अध्यक्ष भारतीय  वायू सेना से सेवानिवृत्त फ्लाइट लेफ्टिनेंट वीरसेन नागर के ऊर्जावान शब्दों से हुआ। नरेंद्र त्यागी ने समस्त संत समाज और हिन्दू आयोजन समिति का धन्यवाद किया।