थाना फेस-1 पुलिस द्वारा अंतर्राज्यीय मोबाइल फोन स्नेचिंग एवं दो-पहिया वाहन चोर पकड़े


नोएडा (अमन इंडिया ) । थाना फेस-1 पुलिस द्वारा अंतर्राज्यीय मोबाइल फोन स्नेचिंग एवं दो-पहिया वाहन चोरी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे/निशानदेही से चोरी के 12 दो-पहिया वाहन तथा मोबाइल फोन (स्नेचिंग) की बिक्री से प्राप्त ₹2000 नकद बरामद।


कार्यवाही का विवरण दिनांक 02.02.2026 को थाना फेस-1 पुलिस  एसएचओ अमित कुमार मान और उनकी टीम द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से मोबाइल फोन स्नेचिंग एवं दो-पहिया वाहन चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय 02 अभियुक्त 1. राहुल उर्फ राबर्ट पुत्र रमेश उर्फ बब्बी  2. नावेद पुत्र फल हसन को F-133 के सामने सेक्टर-8 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे/निशानदेही से चोरी की 10 मोटरसाइकिल, 02 स्कूटी व स्नेचिंग मोबाइल फोन की बिक्री से प्राप्त ₹2000 नकद बरामद किए गए है।

पुलिस अधिकारी यमुना प्रसाद, बहुत स्वतंत्र सिंह और एडीसीपी नोएडा शैव्या गोयल ने बताया कि अपराध करने का तरीका/ पूछताछ का विवरण पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि वे पूर्व रेकी कर मोटरसाइकिल/स्कूटी की चोरी करते थे तथा चोरी किए गए दो-पहिया वाहनों का प्रयोग कर मोबाइल फोन स्नेचिंग भी करते थे। अभियुक्तगण द्वारा नोएडा, दिल्ली एवं एनसीआर क्षेत्र में मोटरसाइकिल/स्कटी एवं मोबाइल फोनों की चोरी/स्नेचिंग की गई, जिसके संबंध में विभिन्न थानों में अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि चोरी एवं स्नेचिंग से प्राप्त मोबाइल फोनों को राहगीरों को बेचकर प्राप्त धनराशि को आपस में बांट लिया करते थे व अपने शौक एवं मौज-मस्ती में खर्च कर देते थे।