अंतर्राष्ट्रीय योग गुरु स्वामी जितानंद ने योग जगत में इतिहास रच दिया



दिल्ली (अमन इंडिया)। अंतर्राष्ट्रीय योग गुरु स्वामी जितानंद  ने योग जगत में इतिहास रच दिया।योग मुद्राओं में एक साथ कई वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित कर उन्होंने भारत की योग परंपरा को वैश्विक मंच पर गौरवान्वित किया।इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साक्षी के रूप में लंदन बुक ऑफ रिकॉर्ड की आधिकारिक टीम भी मौके पर उपस्थित रही।यह क्षण न केवल योग के लिए बल्कि सम्पूर्ण भारत के लिए गौरव का विषय है।