नई दिल्ली (अमन इंडिया) । बीएलएस इंटरनेशनल, सरकारों और राजनयिक मिशनों के लिए एक विश्वसनीय ग्लोबल टेक-इनेबल्ड सर्विस पार्टनर, ने दक्षिण अफ्रीका में साइप्रस गणराज्य के उच्चायोग के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किया है। इसके तहत बीएलएस व्यापक वीज़ा आउटसोर्सिंग सेवाएं प्रदान करेगा। इस समझौते की शर्तों के तहत, बीएलएस इंटरनेशनल दक्षिण अफ्रीका और क्षेत्राधिकार के तहत 10 पड़ोसी देशों: लिसोथो, इस्वातिनी, मॉरीशस, बोत्सवाना, जिम्बाब्वे, जाम्बिया, नामीबिया, मैडागास्कर, मलावी और मोज़ाम्बिक में साइप्रस वीजा आवेदन संचालन की देखरेख करेगा।
कंपनी इस व्यापक क्षेत्र में सुव्यवस्थित, सुरक्षित और कस्टमर-फ्रेंडली वीज़ा सेवाएं प्रदान करेगी। इस साझेदारी के तहत, बीएलएस इंटरनेशनल सभी 11 देशों के आवेदकों की सेवा के लिए दक्षिण अफ्रीका में रणनीतिक रूप से स्थित वीज़ा आवेदन केंद्र स्थापित करेगा।
टेक्नोलॉजी से संचालित वीज़ा सेवाओं के अलावा, यह सेंटर आवेदकों को मूल्य-वर्धित प्रीमियम सेवाओं का एक उन्नत पैकेज प्रदान करेगा, और ग्राहक यात्रा को सरल बनाएगा। वैकल्पिक प्रीमियम सेवाओं में दस्तावेज़ सेवाएं, ट्रैकिंग सेवाएं, कूरियर सेवाएं, यात्रा बीमा सुविधा, विदेशी मुद्रा सेवाएं, प्राइम टाइम अपॉइंटमेंट सेवाएं, आवेदन फॉर्म भरने में सहायता और परामर्श सेवाएं शामिल हैंसभी बीएलएस इंटरनेशनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से एकीकृत रूप से जुड़ी हुई हैं, ताकि एक वास्तविक कनेक्टेड अनुभव प्रदान किया जा सके।
बीएलएस इंटरनेशनल के ज्वाइंट मैनैजिंग डायरेक्टर शिखर अग्रवाल ने कहा “यह साझेदारी राजनयिक मिशनों के हमारे तकनीकी समाधानों पर बढ़ते भरोसे को और मजबूत बनाती है। हमने एआई, बायोमेट्रिक सत्यापन और क्लाउड-आधारित सिस्टम से चलने वाला एक मजबूत डिजिटल सिस्टम बनाया है, जो हर जगह स्पीड, सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करता है। आज हम वीज़ा प्रोसेसिंग की सेवा देते हैं, लेकिन इनोवेशन की मदद से हम सीमाओं के पार आसान यात्रा का भविष्य बना रहे हैं, जो इंडस्ट्री में दक्षता और ग्राहकों की संतुष्टि के नए मानक तय करने वाले समाधान प्रदान करते हैं।