नोएडा (अमन इंडिया) । लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह के उपलक्ष्य में आज नोएडा में भाजपा कार्यकताओं द्वारा सेक्टर-27 सब मॉल के पास से पद यात्रा निकाली गई। पद यात्रा ब्रह्मपुत्र मार्केट सेक्टर-37 होते स्टेलर ग्रीन पार्क पहुंची। पद यात्रा का उद्देश्य युवाओं व नागरिकों को सरदार पटेल के योगदान एवं राष्ट्र एकता के संदेश से जोड़ना रहा।
इस पदयात्रा में सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा एवं नोएडा विधायक पंकज सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल, जिलाध्यक्ष महेश चौहान, जुगराज चौहान, मनोज गुप्ता, विनोद त्यागी, उमेश त्यागी, चंदगीराम यादव, अमित त्यागी, विनोद शर्मा, संजय बाली, डॉ वीएस चौहान, ओमवीर अवाना, रविकांत मिश्रा ,गिरीश कोटनाला, धर्मेंद्र गुप्ता, चमन अवाना, मनीष तिवारी, डिंपल आनंद, महेश अवाना, गिरीश कोटनाला, राजेंद्र अवाना, प्रज्ञा पाठक, अर्पित मिश्रा, नीरज चौधरी, प्रदीप चौहान, मण्डल अध्यक्ष शशिधर उपाध्याय , अजय , बृजेश कुमार, सत्यनारायण महावर, दीनबंधु कुमार, रामकिशन यादव सहित संबंधित सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
