समाजवादी पार्टी नोएडा गौतमबुध नगर द्वारा श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव के इंडिया टुडे के द्वारा आपत्तिजनक लेख को लेकर फिल्म सिटी नोएडा स्थित उनके ऑफिस पर किया जोरदार प्रदर्शन
नोएडा (अमन इंडिया ) । इंडिया टुडे पत्रिका द्वारा श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव व सपा के बड़े नेताओं को अपने आपत्तिजनक लेख के द्वारा अपमानित करने का प्रयास किया गया। जिससे पूरे देश भर के समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता आहत हुए। उसके तहत समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर के सैकड़ो कार्यकर्ता महानगर अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता की नेतृत्व में व जिला गौतमबुद्ध नगर से भी सैकड़ो कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी के नेतृत्व में फिल्म सिटी स्थित इंडिया टुडे के ऑफिस पर पहुंचकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। और इंडिया टुडे के सैकड़ो प्रति को जलाने का प्रयास किया जिस दौरान मौजूद सैकड़ो पुलिस वालों से उनकी जोरदार बहस हुई। पुलिस प्रशासन के द्वारा सैकड़ो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को रास्ते में रोकना का प्रयास किया गया। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी और महानगर अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता द्वारा पुलिस आयुक्त को एक पत्र लिखकर इंडिया टुडे पत्रिका व संबंधित संपादक पर एफआईआर दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।इस अवसर पर सुनील चौधरी, विनोद यादव, गौरव आदि मौजूद रहे ।