महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा द्वारा नेहरू जयंती पर कार्यक्रम किया


नोएडा (अमन इंडिया) । महानगर  कांग्रेस कमेटी नोएडा द्वारा पार्टी कार्यालय सैक्टर 52 में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री प० जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। 

 कार्यालय पर देश के पहले प्रधानमंत्री प० जवाहरलाल नेहरू की जन्म जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि देकर उन्हें स्मरण करते हुए अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक युग की नींव रखने वाले प्रधान मंत्री थे। नेहरू जी को भारत की जनता को एक समावेशी, सौहार्दपूर्ण एवं प्रगतिशील भारत का सपना दिखाने वाले के रूप में याद किया जाता  है।  नेहरू जी की विदेश नीति को आज भी याद किया जाता है।

 कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों में राजकुमार भारती, संजय तनेजा, रामकुमार शर्मा, ललित अवाना, डॉ सीमा, वसीम, सुल्तान बिधूड़ी, उर्मिला, सतीश पंचाल, अरुण प्रधान सहित कई कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।