गाजियाबाद से अपहृत लड़के की गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने सकुशल बरामदगी की

 


स्वाट टीम थाना दनकौर थाना जेवर  थाना इकोटेक-1 व थाना बीटा-2 के द्वारा गाजियाबाद से अपहृत लड़के की सकुशल बरामदगी व अपहृणकर्ताओं से बरामदगी के दौरान हुई पुलिस मुठभेड गिरफ़्तार किया ।

उक्त के संबंध में डीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री साद मियां खान द्वारा बताया की गाजियाबाद की तहरीर के आधार पर अपने पोते को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर ले जाने तथा अपहृत लड़के की बलेनो कार रजि0नं0 UP14DC8484 को लावारिस हालत में यमुना एक्सप्रेस-वे पर छोड़ जाने के संबंध में थाना दनकौर पर मु0अ0सं0- 244/2025 धारा 140(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। अपहृत लड़के की सकुशल बरामदगी हेतु कई पुलिस टीमों का गठन किया गया। आज दिनाँक 14/09/2025 को अपहृणकर्ताओं की पुलिस टीमों के द्वारा घेराबन्दी की गई तथा अपहृत लड़के की सकुशल बरामदगी की गई। अपहृणकर्ताओं से अपहृत की बरामदगी के दौरान जवाबी कार्रवाई में पुलिस मुठभेड के दौरान 02 अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गए जिनकी पहचान 1. मोहित गुप्ता पुत्र स्व0 राकेश गुप्ता निवासी ग्राम राजेपुर टप्पामंडल, थाना जहांनगंज, जिला फर्रुखाबाद 2. आलोक यादव पुत्र शिवसिंह यादव निवासी ग्राम उदरनपुर ,थाना छिबरामऊ, जिला कन्नौज के रूप में हुई है। अन्य 03 अभियुक्तों निमय शर्मा पुत्र योगेश कुमार शर्मा निवासी एक्जोटिका ड्रीम विला, सेक्टर-16 सी थाना बिसरख गौतमबुद्धनगर 2. श्याम सुन्दर पुत्र मथुरा प्रसाद निवासी मौहल्ला शास्त्री नगर थाना छिबरामऊ जिला कन्नौज 3. सुमित कुमार पुत्र राघवेन्द्र कुमार निवासी गांव राजेपुर टप्पामंडल थाना जहांनगंज जिला फर्रुखाबाद को पुलिस कॉम्बिंग में गिरफ्तार किया गया है। उपरोक्त प्रकरण में साक्ष्य संकलन शेष है अग्रिम जानकारी शीघ्र  ही  साझा की  जायेगी। सम्पूर्ण बरामदगी व गिरफ्तारी की कार्यवाही थाना जेवर क्षेत्रान्तर्गत की गई है।

बरामदगी का विवरणघटना में प्रयुक्त कार XUV 300,  02 तमंचा .315 बोर मय 02 खोखा कारतूस व 04 जिन्दा कारास .315 बोर। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम निरीक्षक मुनेन्द्र कुमार प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स थाना दनकौर, गौतमबुद्धनगर, निरीक्षक संजय कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स थाना जेवर, गौतमबुद्धनगर,निरीक्षक यतेन्द्र कुमार प्रभारी स्वाट टीम मय टीम,उ0नि0 अरविन्द कुमार थानाध्यक्ष, ईकोटेक-1, गौतमबुद्धनगर , सर्विलांस सेल ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्धनगर थाना बीटा-2 टीम, गौतमबुद्धनगर।