फोनरवा के कार्यालय में वर्क सर्किल 1, 2 व 4के अंतर्गत आने वाली आरडब्लूए तथा नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की


नोएडा (अमन इंडिया ) । आरडब्लूए की समस्याओं के समाधान के लिए आज  फोनरवा के कार्यालय में वर्क सर्किल 1, 2 व 4के अंतर्गत आने वाली आरडब्लूए तथा नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जीएम एसपी सिंह, आर पी सिंह हॉर्टिकल्चर डायरेक्टर आनंद मोहन,वरिष्ठ प्रबंधक डोरी लाल, कपिल सिंह, राहुल वर्मा प्रेमसेन तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में पूर्व में हुईं आरडब्ल्यू के साथ बैठक पर लिए गए निर्णयो तथा उनपर होने बाली कार्यवाही कि जानकारी अधिकारियों ने बताई। इसके साथ साथ आरडब्ल्यूए कि अन्य समस्याओं पर भी चर्चा हुई। फोनरवा महासचिव  के के जैन ने बताया कि कल दिनांक 10 सितंबर को बाकी बचे सर्किल 6 से 10 की मीटिंग होगी जिसमें लगभग 35 आरडब्ल्यूए हिस्सा लेगी।

इस अवसर परअध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा , महासचिव के के जैन, आर सी गुप्ता, डी एस रावत, गोविंद शर्मा, रामपाल भाटी,सुशील यादव, भिक्की लाल शर्मा, श्रीमती अनिता, ब्रिगेडियर वी के भट्ट , के एस कनक, के एल अवाना, सी एस तिवारी, गोपाल शर्मा,अशोक कुमार मिश्रा , राजेश जैन, आर के सिंह, प्रवीन सिंह,  रामेश्वर यादव , प्रमोद वर्मा, देवेंद्र सिंह, डॉ तरसेम चंद आदि सदस्य उपस्थित थे।