सहप्रभारी प्रदीप नरवाल ने पश्चिम उत्तर प्रदेश के कांग्रेसियों की मीटिंग ली



नोएडा / गाजियाबाद (अमन इंडिया ) । कॉंग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश सहप्रभारी प्रदीप नरवाल ने पश्चिम उत्तर प्रदेश के 14 जिला शहर अध्यक्ष और संगठन सृजन कोडिनेटर के साथ गाजियाबाद मैं बैठक कर रिपोर्ट तलब करी।

   बैठक मैं राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने सभी को दिशा निर्देश दिए कि जल्द ही अपनी पूरी बूथ स्तर तक की कमेटी को लखनऊ भेज दे जिससे हम मजबूती के साथ  आने  वाला  पंचायत चुनाव  लङे और राहुल गांधी जी द्वारा  उठाए गए  वोट चोरी मुद्दे  को लेकर भाजपा को घेरने का काम करना है. 

  इस बैठक मैं हापुड़ शहर कोडिनेटर व प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम नागर,महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव,अनिल यादव, बागपत शहर कोडिनेटर सतेन्द्र शर्मा, लियाकत  चौधरी,लोकेश चौधरी, राकेश त्यागी, इरफान कुरेशी ,मिथुन त्यागी,जिया उर रहमान, सुभाष गांधी, नरेश भाटी,पौरुष शर्मा,जोगेश् नेहरा, गौरव भाटी, सबी खान, पंकज तेज़ानिया,अमित बंसल, दीपक मोगे, मनोज कौशिक आदि शामिल रहे