यमुना प्राधिकरण में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर विभिन कार्यक्रमो का आयोजन


गौतम बुद्ध नगर (अमन इंडिया ) । यमुना प्राधिकरण में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार  सिंह ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। अपने सम्बोधन में स्वतंत्रता  को प्राप्त करने में की गई कुर्बानियो और इसके मायने के बारे में विस्तार से बताया.उन्होंने प्राधिकरण की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए भविष्य के विकास की कार्य योजना भी बताई.इस अवसर पर  विशेष कार्यधिकारी शैलेन्द्र भाटिया ने स्वतंत्रता   की प्राप्ति के इतिहास की व्यापक जानकारी दी। 1757 के प्लासी युद्ध से लेकर, 1857 के प्रथम  स्वतंत्रता संग्राम तक एवं 1857 से 1947 तक के स्वतंत्रता संग्राम के विभिन्न पड़ावों की जानकारी दी .श्री भाटिया ने बताया की गत 75 सालों में भारत द्वारा स्वास्थ्य उपलब्धि, खाद्यान्न उपलब्धि, अंतरिक्ष विज्ञान में उपलब्धि, मानव विकास में उपलब्धि, निष्पक्ष चुनाव और सफल जनतंत्र की उपलब्धि, भारतीय सेना की उपलब्धि, कंप्यूटर और डिजिटल में उपलब्धि,भारतीयों की विदेशों में उपलब्धि आदि  हमें गर्व करने का अवसर देते है।इन्होंने जेवर एयरपोर्ट की स्थापना से इस क्षेत्र में होने वाले आगामी विकास की भी चर्चा की साथ ही ईं एम् सी में लगनेवाले इलेक्ट्रॉनिक उद्योग और सेमीकंडक्टर यूनिट फोक्सकोन की चर्चा की . विशेष कार्याधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने स्वतंत्रता के इतिहास पर प्रकाश डाला . महाप्रबंधक वित्त अशोक कुमार सिंह  ने मध्य कालीन इतिहास से लेकर आधुनिक इतिहास पर विस्तार से विचार रखे ।

         स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर राकेश कुमार सिंह व् अन्य अधिकारिओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले स्कूली बच्चों और शिक्षकों को सम्मानित भी किया।