मच्छरों से निपटने के लिए आरडब्ल्यूए अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने संभाला मोर्चा

 नोएडा (अमन इंडिया ) । मच्छरों से निपटने के लिए आरडब्ल्यूए ने संभाला मोर्चा तापमान में उतार-चढ़ाव और बारिश के बीच मच्छरों का पनपना शुरू हो गया है इसे देखते हुए सेक्टर-34 स्थित बी-3 अरावली अपार्टमेंट की आरडब्ल्यूए ने खुद ही मंगलवार को पूरे सोसायटी परिसर में छिड़काव कराया। 


आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि 5 साल पूर्व आरडब्ल्यूए ने अपने फंड से एक एंटी लार्वा दवा का छिड़काव करने वाली मशीन खरीदी थी। मच्छरों का प्रकोप बढ़ने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के मलेरिया विभाग से निःशुल्क दवा मंगवा ली है। प्रत्येक तीन दिन के अंतराल पर आरडब्ल्यूए अपने कर्मचारियों के जरिए यहां छिड़काव करवाएगी।ताकि मच्छरजनित बीमारियों से बचाव किया जा सके ।


Popular posts