संयुक्त किसान मोर्चा के सभी सदस्यों नें अपनी बात रखी

नोएडा (अमन इंडिया) । नोएडा प्राधिकरण में 10 प्रतिशत प्लॉट, 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून को लागू करने एवं अन्य मुख्य मांगो को लेकर जिलाधिकारी मनीष वर्मा की अध्यक्षता में मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा प्राधिकरण लोकेश एम, मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण एन जी रवि, ए सी ओ कपिल सिंह यमुना विकास प्राधिकरण, एसीओ नोएडा संजय खत्री, ओएसडी नोएडा क्रांति शेखर, ओएसडी शैलेंद्र सिंह, ज्वाइंट सी पी शिव हरि मीणा, एडिशनल डीसीपी मनीष मिश्रा एवं अन्य सक्षम अधिकारियों के साथ वार्ता हुई। करीब तीन घंटे तक चली वार्ता में बहुत बेहतर तरीके से संयुक्त किसान मोर्चा के सभी सदस्यों नें अपनी बात रखी। अधिकारियों नें बहुत जल्द शासन स्तर पर निम्न समस्याओं पर वार्ता कराने का आश्वासन दिया एवं निम्न समस्याओं में से मुख्य समस्या सर्किल रेट रिवाइज करने की मांग पर अधिकारियों नें भरोसा दिया की जल्द ही सर्किल रेट रिवाइज किया जाएगा।

Popular posts