योगेंद्र शर्मा के के जैन पैनल की फ़ोनरवा चुनाव में शानदार जीत



नोएडा (अमन इंडिया ) । नोएडा शहर के सबसे बड़े संगठन फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजीडेंटस वेलफेयर एसोसिएशन (FONRWA) के चुनाव में योगेन्द्र शर्मा पैनल की शानदार जीत हुई है । इस जीत के साथ ही योगेन्द्र शर्मा एक बार फिर फोनरवा के अध्यक्ष बन गए हैं। इस अहम चुनाव में योगेंद्र शर्मा-केके जैन पैनल और राजीव गर्ग-सुखदेव शर्मा पैनल आमने सामने रहे। कुल 227 सदस्य मतदाताओं में से 225 मतदाताओं ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया।आपको बता दें कि फोनरवा के सेक्टर 52 स्थित कार्यालय पर चुनाव प्र​क्रिया को संपन्न कराया गया। चुनाव संपन्न होने के बाद निर्वाचन अधिकारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र बहादुर सिंह ने चुनाव परिणाम की घोषणा करते हुए बताया कि अध्यक्ष पद पर योगेन्द्र शर्मा ने 79 मतों से विजयश्री हासिल की है, जबकि महासचिव पद पर केके जैन ने जीत दर्ज की है। साथ ही योगेन्द्र शर्मा के पैनल के सभी पदाधिकारी जीत गए हैं। नोएडा शहर की सभी आरडल्ब्यूए को मिलाकर फैडरेशन आफ नोएडा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन यानि फोनरवा नामक संगठन बनाया गया है। नोएडा शहर के अधिकतर सेक्टरों का प्रतिनिधित्व करने के कारण फोनरवा को नोएडा की सबसे महत्वपूर्ण संस्था माना जाता है। फोनरवा के चुनाव में नोएडा के सभी सेक्टरों के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष और महासचिव वोटिंग करते हैं। आरडल्ब्यूए के पदाधिकारियों द्वारा की गई वोटिंग के बाद ही फोनरवा के अध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारियों का चयन होता है। गैर अधिकारिक तौर पर ही सही फोरनवा नोएडा शहर की सबसे अहम संस्था है। नोएडा शहर की विभिन्न जनसमस्याओं को नोएडा प्राधिकरण के समक्ष रखने का काम फोरनवा संस्था करती है।


आपको बता दें कि फोनरवा चुनाव के लिए योगेंद्र शर्मा-केके जैन पैनल से अध्यक्ष पद के लिए योगेंद्र शर्मा, महासचिव पद के लिए केके जैन, कोषाध्यक्ष पद के लिए पवन यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अशोक मिश्रा, विजय भाटी, देवेंद्र सिंह चौहान व सुशील यादव, उपाध्यक्ष पद के लिए प्रदीप वोहरा, अशोक शर्मा, लाटसाहब लोहिया व संजय चौहान, लीगल सचिव पद के लिए उमाशंकर शर्मा, सचिव पद के लिए विनोद शर्मा, सुखबीर, देवेंद्र सिंह और जीएस सचदेवा, सह सचिव पद के लिए सुशील शर्मा, कोशिंदर यादव, हिरदेश कुमार गुप्ता व राजेश सिंह तथा सह कोषाध्यक्ष पद के लिए भूषण शर्मा चुनाव मैदान में थे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सतेंद्र शर्मा ने योगेंद्र शर्मा को जीत की बधाई दी।