प्रधानमंत्री से नोएडा पंजाबी एकता समिति (पंजी ) ने की रामायण का प्रसारण करने की मांग











नोएडा (अमन इंडिया ) । 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। भगवान राम के आगमन को लेकर आज पूरा देश राममय हो गया है। हर घर, हर मंदिर में राम भजन और लोग राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा पर चर्चा कर रहे हैं। हर जगह नोएडा में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे समय पर दूरदर्शन पर प्रसिद्ध धारावाहिक रामायण का फिर से प्रसारण करने की मांग की जा रही है।

नोएडा पंजाबी एकता समिति के अध्यक्ष वीरेंदर मेहता ने एक बयान में कहा है कि जब पूरा देश राममय हो गया है। इस अवसर पर भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा दूरदर्शन सहित अन्य निजी चैनलों पर रामायण का प्रसारण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में जनता की मांग पर दूरदर्शन पर प्रसिद्ध धारावाहिक रामायण का प्रसारण शुरू हुआ था। इस समय पूरा देश राममय हो चुका है।

 नोएडा पंजाबी एकता समिति के महासचिव नरेन्द्र चोपड़ा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मांग की है कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान रामानंद सागर की प्रसिद्ध धारावाहिक रामायण का एक बार फिर से दूरदर्शन सहित विभिन्न निजी चैनलों पर प्रसारण किया जाए। जिससे नोएडा सहित पूरा देश श्री राम की भक्ति में रम  जाए।