उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के स्वर्णिम 50 वर्ष पूर्ण होने पर बरेली में किया गया दो दिवसीय महा अधिवेशन


नोएडा (अमन इंडिया ) ।  व्यापारियों एवं उद्यमियों का सर्वोच्च संगठन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल अपने गौरवान्वित 50 वर्ष पूर्ण करते हुए स्वर्ण जयंती वर्ष का अधिवेशन एवं समापन समारोह का भव्य आयोजन 23 दिसंबर एवं 24 दिसंबर को बरेली में आयोजित किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य  एवं आदरणीय  सुनील सिंधी चेयरमैन राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड भारत सरकार एवं आदरणीय श्री कपिल देव अग्रवाल जी राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं कई जिलों के वर्तमान एवं पूर्व सांसद एवं विधायकों ने इस आयोजन में विशिष्ट अतिथि के तौर पर हिस्सा लिया।

*इस भव्य और विशाल अधिवेशन समारोह में आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुकुंद बिहारी मिश्रा जी के नेतृत्व में संपूर्ण प्रदेश पदाधिकारी, प्रत्येक जिले के पदाधिकारीयों समेत तकरीबन 1000 से ज्यादा व्यापार मंडल के सदस्यों ने इस आयोजन में भाग लिया।

*इस समारोह में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल नोएडा संगठन की तरफ से संजय जैन जी अध्यक्ष, नरेश बंसल जी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमित अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष  फूल सिंह यादव जी उपाध्यक्ष सहित नोएडा के कई पदाधिकारी ने इस अधिवेशन में हिस्सा लिया।

*इस अधिवेशन में मुख्य रूप से श्री संजय जैन जी अध्यक्ष नोएडा महानगर को नोएडा इकाई के लिए एक प्रशस्ति पत्र देकर प्रदेश संघठन की तरफ से सम्मानित किया गया तथा सभी पदाधिकारीयो को व्यापार मंडल का एक स्मृति चिन्ह प्रदान कर प्रदेश संगठन की तरफ से सम्मानित किया गया।