राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जोरदार स्वागत


नोएडा (अमन इंडिया ) । भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा डीएनडी टोल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा का जोरदार स्वागत किया।  नड्डा दिल्ली से डीएनडी होकर दनकौर में जुनेदपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे थे।

डीएनडी पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए सांसद तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा, नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता समेत कई पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं मौजूद रहे। जैसे ही जेपी का क़ाफ़िला डीएनडी पहुँचा, अध्यक्ष मनोज गुप्ता और संसद डॉ महेश शर्मा ने मालाओं से उनका स्वागत किया। वे कार से उतरकर थोड़ी देर डीएनडी पर भाजपा नेताओं से मिले तथा बातचीत की।

इस मौके पर भाजपा के नोएडा महानगर महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, पूर्व अध्यक्ष योगेन्द्र चौधरी, उपाध्यक्ष महेश अवाना, सोशल मीडिया के प्रदेश सह संयोजक हर्ष चतुर्वेदी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष उमेश पहलवान, प्रसेनजीत मैत्रा,  रामनिवास यादव, मंडल अध्यक्ष पंकज झा, गोपाल गौड़,  सतेन्द्र सिरोही, सत्य नारायण महावर, रामेश्वर यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।