महर्षि नगर में दुर्गा पूजा और विजयदशमी महोत्सव का आयोजन


नोएडा (अमन इंडिया ) । नोएडा महर्षी नगर महर्षि वेद महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ के द्वारा महर्षि नगर में शारदीय नवरात्र विजय दशमी उत्सव महोत्सव एवं रामलीला मंचन किया जा रहा है मीडिया प्रभारी के लाल ने बताया की 15 अक्टूबर को प्रातः मां दुर्गा को मां दुर्गा के नव दिवसीय का पूजन का शुभारंभ किया जा रहा है नवरात्र के साथ ही सायंकाल में श्री रामलीला के मंचन का  शुभारंभ हो रहा है। भारी संख्या में उपस्थित लोगों के बीच पहले दिन राम लक्ष्मण भारत और शत्रुघ्न के जन्म प्रसंग के मनमोहक मंचन का दर्शकों ने आनंद लिया । महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ  के प्रभारी शिशिर श्रीवास्तव में जानकारी देते हुए बताया कि 

15 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से दुर्गा पूजन पाठ एवं सायंकाल 7:00 बजे से दुर्गा पूजा का पाठ एवं आरती होगी। 24 अक्टूबर को विजयदशमी महोत्सव कथा रावण का दहन किया जाएगा। अगले दिन 25 अक्टूबर को भरत मिलाप और राजतिलक का मंचन किया जाएगा। महर्षि संस्था के अध्यक्ष अजय प्रकाश ने बताया कि भगवान राम के भांति की धर्म संस्कृति की धुरी है और आज भी मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम  की चरित्र भारतीय जनमानस की पर मार्ग पर चलने और पारिवारिक तथा सामाजिक स्तर पर मर्यादित जीवन देने

जीने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर विनीत श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, श्रीकांत ओझा ,राघवेंद्र यादव कमलेश यादव, गिरीश अग्निहोत्री, शिशुपाल सिंह यादव, रामेंद्र सचान, एलएस सोम, विनोद दीक्षित संतोष श्रीवास्तव लल्लन पाठक एवं नरेंद्र सिंह तथा कई गणमान्य  लोग मौजूद थे।

Popular posts