सपा शहरों में कर रही है अपने बूथ मजबूत









नोएडा (अमन इंडिया ) । सपा नोएडा महानगर की मासिक बैठक, महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता के नेतृत्व में नोएडा सेक्टर 82 के बारात घर में संपन्न हुई। मंच का संचालन महासचिव विकास यादव के द्वारा किया गया। बैठक में मौजूद गौतम बुद्ध नगर के लोकसभा प्रभारी वीर सिंह यादव ने ,कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को शहर से लेकर गांव तक प्रचारित कर संगठन को मजबूत करने की अपील की।महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से कहा कि, जिन बूथों पर अभी कमेटी का गठन नहीं हुआ उन बूथों पर जल्दी कमेटी बनाकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाए। उन्होंने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज पूरे प्रदेश में भय का माहौल है। प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ते जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष बबलू चौहान व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र गुर्जर ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि, वह आम जनता से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण संबंधित अधिकारियों से मिलकर करने का कार्य करें। ताकि जनता में समाजवादी पार्टी के प्रति विश्वास बढ़े।नोएडा महानगर की महिला सभा की अध्यक्ष शालिनी खारी द्वारा बैठक में आई हुए महिला सभा की प्रदेश महासचिव यासमीन कौशर जी का जोरदार स्वागत हुआ अभिनंदन किया गया।

इस मासिक बैठक में उपस्थित मुख्य लोगों में  देवेंद्र अवाना, मोहम्मद नौशाद, मनोज गोयल,राघवेंद्र दुबे, दिव्यांशु यादव, राम सहेली, मनोज प्रजापति , शालिनी खारी,उदय सिंह, मुन्ना आलम, बाबूलाल बंसल ,हीरालाल यादव, ,वीरपाल अवाना, राजेश अंबावत, बिजेंदर यादव,अजीम अली जैदी,सौरभ चौहान, हाजी अली शेर, जयवीर यादव,बबली शर्मा, रोहित यादव, आकाश यादव ,निखिल कुमार, स्वामी सुंदरानंद महाराज, पंकज झा ,फिरोज, श्याम कुमार,मोहम्मद दानिश, इंद्रजीत, विशाल, शोभित सिंह, संतोष कुमार ,सुशील पाल, दिलीप राय, कबूल सिंह , प्रमोद यादव, रंजीत पटेल ,राजेन्द्र अवाना, अतुल यादव, कोशिंदर यादव, फरजाना, मुन्नी ,लकी,आरती सिंह ,मनोज कसाना ,राजेश कुमार ,आरती सिंह, युगल किशोर यादव, संजू झा, रंजन कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे,

Popular posts
स्टार रश्मिका मंदाना को कैरियर माइडिया इंडिया ने का ब्राण्ड अम्बेसडर बनाया
Image
फेडएक्‍स और चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने भारत में लॉन्च कीं को-ब्रांडेड इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स
स्वच्छ और स्वस्थ इंदौर की दिशा में मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी की पहल
एनईए सभागार में अपर पुलिस आयुक्त स्वतंत्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन
Image
पंडित मांगेराम शर्मा की भतीजी एव वरिष्ठ पत्रकार जगदीश शर्मा की पुत्री एव वरिष्ठ नेता काँग्रेस सतेन्द्र शर्मा एव प्रदेश्य सदस्य यतेंद्र शर्मा की बहन की शादी के अवसर पर आशीर्वाद देने पहुँचे प्रमोद तिवारी
Image