मंत्री एके शर्मा का जन्मदिन राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ एवं मेरी आवाज सुनो जन कल्याण समिति के संयुक्त तत्वाधान में धूमधाम से मनाया








गाजियबाद (अमन इंडिया ) ।  गाजियाबाद नवयुग मार्केट मैं  प्रदेश सरकार में ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री  एके शर्मा का जन्मदिन राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ एवं मेरी आवाज सुनो जन कल्याण समिति पंजीकृत एनजीओ के  संयुक्त तत्वाधान में धूमधाम से मनाया राज्यमंत्री  कैप्टन विकास गुप्ता  ने मंत्री  के जीवन काल की  उनकी उपलब्धियों की जानकारी दी पूर्व विधायक कृष्ण वीर सिरोही ने कहा  माननीय मंत्री जी कुशल वक्ता कुशल नेतृत्व के धनी जबसे उन्होंने मंत्रिमंडल में अपना कार्यभार संभाला है दिन रात  जनता के हित में लगे रहते हैं संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आर डी शर्मा ने बताया मंत्री  हमारे संगठन के भी राष्ट्रीय संरक्षक हैं आज हमारा संगठन पूरे धूमधाम से उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में और  दूसरे राज्यों में भी हमारे संगठन के कार्यकर्ता धूमधाम से उनका जन्मदिन मना रहे हैं उनके जन्मदिन के मौके पर कपड़े वितरण करना फल बांटना राशन देना गरीबों के हितों के लिए अच्छे कार्य करना यह सब कार्य कर रहे हैं माननीय मंत्री जी का जन्मदिन हमारा संगठन  गरीब कल्याण दिवस के रूप में मना रहा है एनजीओ मेरी आवाज सुनो के प्रदेश महामंत्री सरफराज अली,भक्ति , दीपक शर्मा , सूचित आनंद शर्मा , राजीव शर्मा, अनु चौहान, चंचल जैन ,दीप्ति अरोड़ा, पायल अरोड़ा,  रजनी गुप्ता,  अशोक पांडे आदि सैकड़ों लोग उपस्थित हुए