हिमाचल के मुख्यमंत्री पहुंचे नोएडा कांग्रेसियों ने किया स्वागत

नोएडा (अमन इंडिया ) ।  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री मा० सुखविंदर सिंह जी नोएडा स्थित सेक्टर-27 कैलाश अस्पताल में हिमाचल प्रदेश के मा० राज्यपाल  शिव प्रताप शुक्ला जी को देखने पहुंचे उनका नोएडा कांग्रेस के नेताओं ने नोएडा पहुंचने पर स्वागत किया व सभी नेता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह  के साथ रहे।





इस मौके पर पूर्व सदस्य उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सतेन्द्र शर्मा,प्रदेश सदस्य उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी यतेन्द्र शर्मा,पीसीसी सदस्य लियाकत चौधरी,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा उर्फ जीतू,कांग्रेस नेता विक्रम चौधरी, राहुल चौधरी,देवेंद्र सिंह,अंकित सिंह सहित लोग उपस्थित थे