खाटू श्याम दिल्ली धाम तक पैदल यात्रा उतरा जन सैलाब - घनश्याम गुप्ता जावेरी

 भीड़ का सैलाब टुटा  खाटू श्याम दिल्ली धाम मंदिर में- घनश्याम गुप्ता जावेरीरोहिणी से खाटू श्याम दिल्ली धाम तक पैदल यात्रा उतरा जन सैलाब - घनश्याम गुप्ता जावेरी



दिल्ली (अमन इंडिया) । जी टी करनाल रोड पर स्थित खाटू श्याम दिल्ली धाम मंदिर में नव वर्ष का भव्य उत्सव मनाया गया जो की दो दिन चला जिसमे दस लाख से ज्यादा भक्तों ने खाटू श्याम के दर्शन किये, यह कहना है राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता जावेरी का, जिन्होंने लगभग एक हज़ार भक्तों  के साथ खाटू श्याम के निशान लेकर प्रशांत विहार रोहिणी से जी टी करनाल रोड स्थित खाटू श्याम दिल्ली धाम तक पैदल यात्रा की। घनश्याम गुप्ता जावेरी कहना है कि नव वर्ष पर खाटू श्याम के दर्शन हो जाये पूरा वर्ष आपके जीवन हर्षोउल्लास और घर में शांति और धन का वास रहेगा और यदि ईश्वर आप से प्रसन्न है और क्या चाहिए।  इस अवसर पर दस लाख से ज़्यादा भक्तो ने खाटू श्याम के दर्शन किये और कई किलोमीटर लाइन लगी रही और सभी के लिए भंडारा और प्रसाद की व्यवस्था रखी गई।  इस अवसर पर एस.अग्रवाल   जयनारायण अग्रवाल स्वर्ग धाम धामदाता, सतीश राम के. गोयल धाम दानदाता,  नगर महामंत्री सत्यभूषण जैन, संजीव कुमार मित्तल, रमेश गुप्ता, राष्ट्रीय महामंत्री राष्ट्रीय पवन सिंघल, कोषाध्यक्ष मधु गोपाल गोयल, अनिल कुमार गुप्ता,नवीन गर्ग, राष्ट्रीय कार्यकारी उपाध्यक्ष कुलदीप गोयल भी उपस्थित रहे।