राहुल गाधी के साथ साथ चले पुरुषोत्तम नागर

नोएडा (अमन इंडिया) ।  उत्तर प्रदेश के बागपत जिले मैं राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा मै नोएडा युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर ने अपनी पूरी टीम के साथ शिरकत करी और राहुल गांधी जी के साथ पैदल चले ।युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व पीसीसी सदस्य पुरुषोत्तम नागर ने कहा की राहुल गांधी जी की कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश के युवाओं,किसानों महिलाएं और बुजुर्गो मै जबरदस्त उत्साह है ,राहुल जी की यात्रा देश मै भाईचारे ,अमन और चैन को बढ़ाने का काम करेगी ।इस अवसर पर गौतम अवाना ,ललित अवाना,अरुण नागर ,सूरज धामा,अमित धामा,लाला गुर्जर,गिट्टी अवाना ,दीपक शर्मा ,अनिल आदि उपस्थित रहे