नव ऊर्जा युवा संस्था "राष्ट्रीय प्रोत्साहन पुरस्कार" से सम्मानित

नव ऊर्जा युवा संस्था को मिला "राष्ट्रीय प्रोत्साहन पुरस्कार"

शुक्रवार को शिखर संस्थान द्वारा इंडियन इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली एक दिवसीय

दिल्ली (अमनइण्डिया) ।


दसवाँ राष्ट्रीय सीएसआर समिट 2022 का आयोजन किया गया। इसमें नोएडा की टीम नव ऊर्जा युवा संस्था को अपने उल्लेखनीय एवं समाजोन्मुख कार्यों को करने के लिए "राष्ट्रीय प्रोत्साहन पुरस्कार" से नवाजा गया। इस दौरान राष्ट्रीय सीएसआर समिट के निदेशक आदित्य घिल्ड़ियाल जी ने संस्था द्वारा किए जा रहे श्रेष्ठ कार्यो की प्रशंसा की। संस्था को सम्मान मुख्य अतिथि श्री अवनीश कुमार अवस्थी जी सलाहकार मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ने प्रदान किया। शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, आदि संस्था के ध्‍यान केन्द्रित क्षेत्र हैं। संस्था ने पर्यावरण के प्रति अपने दृष्टिकोण में चेतना तथा  प्रतिबद्धता का सर्वोत्तम  प्रदर्शन किया है। देश के सामाजिक और सतत विकास में संस्था के योगदान को सम्मानित करने के लिए अध्यक्ष पुष्कर शर्मा ने निदेशक आदित्य घिल्ड़ियाल का आभार व्यक्त किया। सीएसआर और सस्टेनेबिलिटी के प्रति टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए निदेशक आदित्य घिल्ड़ियाल ने कहा कि  “भारत के लिए एक स्थायी और उज्‍जवल भविष्य निर्माण करने के लिए यह संस्था  प्रतिबद्ध है" इस मौके पर संस्था की तरफ से अमित शर्मा, रोहित कौशिक, संदीप पाठक, पुष्कर शर्मा मौजूद थे।