सर्राफाबाद में झुग्गियों में आग लगने पर राजन कुमार मदद के लिए आगे आए


सर्राफाबाद में झुग्गियों में आग लगने की खबर मिलते ही आग से पीड़ित लोगों की सहायता हेतु

नोएडा (अमन इण्डिया) ।


श्री नारायण सांस्कृतिक चेतना न्यास (रजि0) व श्री चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट नोएडा (रजि0) के मुख्य न्यासी राजन कुमार ने तुरंत भोजन व कंबलों की व्यवस्था की व दो वाहनों द्वारा घटना स्थल पर पहुंच कर लोगों की मदद करने का प्रयास किया।

रात में संस्था द्वारा 100 कंबल तथा भोजन की व्यवस्था की गई। इस मौके पर एस डी एम श्री आलोक गुप्ता जी भी मौजूद रहे व उन्होंने हमारी संस्था द्वारा प्रदान किए गए सामान का वितरण करने में सहयोग दिया एवम हमारी संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस आग से लगभग 50 परिवार प्रभावित हुए। आज सुबह का नाश्ता व दोपहर  का भोजन भी संस्था द्वारा वितरित किया गया।

संस्था रात को सोने के लिए कंबल व तीन समय से भोजन वितरित कर रही है। 

वितरण के समय श्री जी एस नेगी जी, श्री अतुल नागपाल जी व संस्था के सक्रिय सदयस्यगण भी मौजूद रहे।