कांग्रेस नेता पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी लियाकत चौधरी के घर पुहचे

नोएडा (अमन इण्डिया)। कांग्रेस नेता पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी  आज सेक्टर-15 उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक के उपाध्यक्ष लियाकत चौधरी के निवास पर शोक व्यक्त करने पहुंचे अभी कुछ दिनों पहले अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष लियाकत चौधरी की पत्नी सलमा  का इंतकाल हो गया था उनके घर शोक संवेदना व्यक्त करने प्रांतीय पश्चिम उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मा० नसीमुद्दीन सिद्दीकी पहुंचे उन्होंने परिवार से मुलाकात की इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुँवर नूर मोहम्मद, कांग्रेस प्रदेश सचिव पूर्व महानगर मुकेश यादव,महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य यतेन्द्र शर्मा,आउटरीच कांग्रेस प्रदेश महासचिव विक्रम चौधरी,कांग्रेस नेत्री सलोनी सोलंकी ऊप्रस्थित थे।