श्रीराम लीला मंचन व विजय दशमी महोत्सव का आयोजन किया जायेगा


       

राम विवाह के उपलक्ष में डांडिया उत्सव का भी होगा आयोजन


नोएडा (अमन इंडिया)


। श्रीराम लखन धार्मिक लीला कमेटी द्वारा प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुये सदस्यों द्वारा अवगत कराया गया कि नोएडा सेक्टर-46 में नोएडा प्राधिकरण के सहयोग से श्रीराम लीला मंचन व विजय दशमी महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। इस वर्ष दिनांक 26.09.2022 से 05.10.2022 तक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें नोएडा शहर के सभी गणमान्य नागरिक कार्यक्रम का आनंद लेंगे।


संस्था के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने बताया कि हमने श्रीराम लीला मंचन के लिये सभी औपचारिकतायें पूर्ण करते हुये प्रशासन से सभी आवश्यक अनुमतियां प्राप्त कर ली गई है। लीला स्थल पर सुरक्षा की दृष्टि से कैमरे एवं सुरक्षा की समुचित व्यवस्था कर ली गई हैं। श्री राम लीला आयोजन को और अधिक आकर्षक बनाने के लिये फूड स्टाल, बच्चों के लिये झूले एवं अन्य मनोरंजन के साधनों की व्यवस्था भी की गई है। श्रीराम लीला मंचन देखने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक अपने परिवार के साथ लीला का आनंद लेंगे।


श्रीराम लीला का संचालन पं कृष्ण स्वामी एवं उनके अनुभवी एवं सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा किया जाएगा। 


05.10.2022 को रावण, कुम्भकरण एवं मेघनाथ वध व उनके पुत्रों का दहन होगा।


राम बारात का आयोजन 30.09.2022 को सैक्टर-46 के गेट नं0 1 से प्रारम्भ होकर बैंड बारात के साथ सेक्टर-46 में भ्रमण कर के लीला स्थल सैक्टर-46 पर सम्पन्न होगी।


इसी के साथ 30.09.2022 को श्री राम विवाह के उपलक्ष में डांडिया उत्सव का आयोजन भी किया जाएगा।

श्रीराम लीला मंचन के समय संस्था के मुख्य संरक्षक मनोज अग्रवाल, सांसद एवं पूर्व केन्द्रिय मंत्री डॉ महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमति विमला बाथम, राज्य सभा सांसद सुरेन्द्र नागर, पूर्व केन्द्रिय मंत्री अशोक प्रधान, कैप्टन विकास गुप्ता राज्यमंत्री उ0प्र0 नवाब सिंह नागर राज्यमंत्री उ0प्र0,रामगोपाल यादव राज्य सभा सांसद, नरेन्द्र भाटी सदस्य विधान परिषद उ0 प्र0, मदन चौहान पूर्व मंत्री उ0प्र0, राकेश यादव पूर्व सदस्य विधान परिषद।

प्रेस वार्ता के समय महा सचिव विकास बंसल, कोषाध्यक्ष अनुज गुप्ता, संजय गोयल, राजेन्द्र जैन, पूनम सिंह, मुकेश गुप्ता, संदीप अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, पं० कृष्ण स्वामी, सुभाष चन्द्र शर्मा, आलोक गुप्ता, रामवीर यादव, सुशील सिंघल, प्रदीप अग्रवाल, सुरेश गुप्ता, अमीश राजवंशी मनीष अग्रवाल, बलराज गोयल, कुलदीप गुप्ता, सौरभ अग्रवाल एवं संस्था के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहेगें।