एलनिश लाइफसाइन्सेस मना रही है ‘नेशनल न्यूट्रिश्यन वीक

 

दिल्ली (अमन इंडिया)। 


Alniche Lifesciences जो की भारत की अग्रणी और सबसे तेजी से बढ़ती फार्मा कंपनियों में से एक है, ये अपना राष्ट्रीय पोषण सप्ताह यानि नेश्नल न्यूट्रिश्यन वीक मना रही है। बता दें कि सप्ताह भर चलने वाली इस पहल का उद्देश्य लोगों को विभिन्न अस्पतालों में नियोजित गतिविधियों की एक श्रृंखला के माध्यम से मानव शरीर और कल्याण के लिए पोषण के महत्व के बारे में जागरूक करना है।

स्वस्थ लोग ही एक स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करते हैं - "स्वस्थ रहेगा इंडिया, तभी तो बिमारियों से बचेगा इंडिया"। स्वास्थ्य के लिए पोषण के महत्व का विकास, उत्पादकता, आर्थिक विकास और अंततः राष्ट्रीय विकास पर प्रभाव पड़ता है।

फाउंडर, डायरेक्टर गिरीश अरोड़ा ने कहा, “मेरा मानना है कि लोगों को अपने दैनिक आहार में उचित पोषक तत्वों को शामिल करने के महत्व के बारे में शिक्षित करना अनिवार्य है। हमारा प्रयास है कि ग्राहकों को पोषण और इम्युनिटी बूस्टर थैरेपी की एक विशेष श्रृंखला के साथ सशक्त बनाया जाए। जो वेलनेस कोशिएंट को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हमारा उद्देश्य वर्तमान परिवेश में पोषण द्वारा निभाई जाने वाली महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देना है, जो देश की उत्पादकता और सामाजिक और आर्थिक विकास को सीधे प्रभावित करेगा।