राजीव शर्मा मुख्यमंत्री योगी जी के 25 करोड़ पौधरोपण के सपने को साकार करने में जी जान से लगे हुए : ए के लाल


 नोएडा (अमन इंडिया)। महर्षि आश्रम नोएडा में चल रहे गणेश चतुर्थी पूजा महोत्सव 31 अगस्त से 9 सितंबर में प्रस्तावित पौधरोपण के कार्यक्रम के लिए पर्यावरण चिंतक राजीव शर्मा द्वारा महर्षि आश्रम के व्यस्थापक(एडमिन) विनीत कुमार श्रीवास्तव व मीडिया प्रभारी ए के लाल को अमरूद, बाँस, जामुन, आँवल, अर्जुन , अलस्टोनिया आदि के 200 पौधे भेंट स्वरूप दिये गए , ए के लाल ने बताया कि राजीव शर्मा मुख्यमंत्री योगी जी के 25 करोड़ पौधरोपण के सपने को साकार करने में जी जान से लगे हुए हैं व पर्यावरण संरक्षण के लिए हमेशा तत्पर रहते है व कई नगरों में हज़ारों पौधे रोपित कर उनको सिंचित करने का पावन कार्य कर रहे है।