ईवी इंडिया 2022 एक्सपो एक इंटरनेशनल इलेक्ट्रिक मोटर व्हीकल शो

 



दूसरा ईवी इंडिया 2022 ग्रेटर नोएडा में


नोएडा/ग्रेटर नोएडा (अमन इंडिया)। 




ईवी इंडिया 2022 एक्सपो एक इंटरनेशनल इलेक्ट्रिक मोटर व्हीकल शो है। इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं को इसने अपने नवीनतम उत्पादों, प्रौद्योगिकी और उपकरणों, स्मार्ट और नेक्स्टजेन ट्रांसपोर्ट, इलेक्ट्रिक पैसेंजर कार, स्कूटर, मोटर-साइकिल, साइकिल बस आदि को प्रदर्शित करने का अवसर और मंच प्रदान किया। इन नए व्यवसायों और पर्यावरण की सुरक्षा का पता लगाने का मुख्य उद्देश्य व्यापार उद्योग के साथ अंतिम उपयोगकर्ताओं से मिलने और नेटवर्क करना था। ईवी इंडिया एक्सपो लोगों और उद्योग के लिए संसाधनों को साझा करने, उत्पाद खरीदने और ब्रांड प्रदर्शन के लिए सबसे अच्छा सार्वजनिक और अंतरसक्रिय मंच है। 


आयोजन का मुख्य उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग में भारत को महत्वपूर्ण योगदान करने वाला बनाना है। उद्घाटन के लिए मुख्य अतिथि जनरल डॉ विजय कुमार सिंह (भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री), श्री धीरेंद्र सिंह, विधायक, जेवर, ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश हैं।


इस प्रदर्शनी का आयोजन इंडियन एग्जीबिशन सर्विसेज और ग्रीन सोसाइटी ऑफ इंडिया ने किया है। यह सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय तथा नीति आयोग द्वारा समर्थित है। इस आयोजन में दुनिया भर के 250+ प्रदर्शक और प्रति दिन 5,000+ लोगों के आने की उम्मीद है। दुनिया भर के मशहूर ब्रांड जैसे महिंद्रा, ओडेसे इलेक्ट्रिक, जॉय ई बाइक, मैक्सिम ई बाइक, सिका इंडिया ग्रुप, शेमा ई व्हीकल, एर्गो ईवीएसमार्ट, एफिल चार्जिंग, यूलर मोटर्स, ओके बैटरी, टेक्सर एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड और कई अन्य ने प्रदर्शनी में हिस्सा लिया है।

प्रदर्शनी में भाग लेने वाली 200+ कंपनियां हैं। इनमें ई-वाहनों, ऑटो घटकों, ईवी तकनीकी उपकरणों, सॉफ्टवेयर और आईओटी उपकरणों, बैटरी निर्माताओं की श्रेणी से 50+ स्टार्टअप ईवी कंपनियां शामिल हैं। प्रदर्शनी में 70 से अधिक कंपनियां नए उत्पादों और सेवाओं का अनावरण कर रही हैं। 

 2013 में शुरू की गई राष्ट्रीय इलेक्ट्रिक मोबिलिटी मिशन योजना (एनईएमएमपी) एक सरकारी मिशन है जो राष्ट्रीय ईंधन सुरक्षा प्राप्त करने के लिए देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाये जाने और देश में उनके निर्माण के लिए एक रोडमैप प्रदान करता है । अब तक, 16 राज्यों ने इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रवेश को बढ़ावा देने के लिए ईवी नीति को पहले ही मंजूरी दे दी है। हालांकि, फेम (FAME) II जैसी मजबूत नीति के साथ, भारत में अब वैश्विक इलेक्ट्रिक मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की क्षमता है।


इंडियन एग्जीबिशन सर्विसेज के निदेशक, श्री स्वदेश कुमार के अनुसार, “भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए एक नया विशाल व्यावसायिक अवसर है। किसी भी नए क्षेत्र की तरह, कुछ छोटी-छोटी शुरुआती समस्याएं हैं जिन्हें हल करने की आवश्यकता है। भारत में इलेक्ट्रिक वाहन बढ़ते प्रदूषण और तेल पर निर्भरता को कम करने जैसे बड़े मुद्दों को हल करने के लिए यहां हैं। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि सरकारी फंडिंग, सब्सिडी और प्रोत्साहन से बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में मदद मिली है। इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग ने पिछले कुछ वर्षों में जे-वक्र (कर्व) का पालन किया था और 2020-2022 के बाद अचानक इसमें तेजी आएगी।


उन्होंने कहा, "अगले कुछ साल भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग के लिए महत्वपूर्ण होंगे क्योंकि बाजार पहले की तरह बढ़ने की ओर अग्रसर है। 2025 तक भारत में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बाजार में 50,000 करोड़ रुपये का अवसर होने की संभावना है, दो और तिपहिया वाहनों से मध्यम अवधि में वाहनों के उच्च विद्युतीकरण की उम्मीद है। इलेक्ट्रिक वाहन बाजार 2019 और 2030 के बीच 43.13% की सीएजीआर से बढ़ने की उम्मीद है।

ई-फिल ईलेक्ट्रिक, ईलेक्ट्रिक व्हीकल इंडिया एक्सपो 2022 में ई-ऑटो, डुअल डी.सी. ईलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जर लॉन्च कर रहा है।



ई-फिल ईलेक्ट्रिक, ईलेक्ट्रिक व्हीकल इंडिया एक्सपो 2022 में दो उत्पादों को लॉन्च कर रहा है।

एल5 केटेगरी ई-ऑटो(लोडर), 1ली जनवरी 2023 से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

एक्स4 सीरीज-60किलोवाट सी.सी.एस.2 डुअल डी.सी. ईलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जर, 1ली अक्टूबर 2022 से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा।   


ई-फिल ईलेक्ट्रिक, ई.एफ.ई.वी. चार्जिंग सॉल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड ने, 7 सितंबर 2022 को एक ईलेक्ट्रिक मोटर व्हीकल शो, ईलेक्ट्रिक व्हीकल इंडिया एक्सपो 2022 में अत्यधिक मांग वाले दो उत्पादों को लॉन्च किया। कंपनी ने अपनी बहुप्रतीक्षित एल5 केटेगरी ई-ऑटो(लोडर) तथा एक्स4 सीरीज-60किलोवाट सी.सी.एस.2 डुअल डी.सी. ईलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जर को लॉन्च किया है। भारत में संपूर्ण ईलेक्ट्रिक व्हीकल ईको सिस्टम के लिए कार्य करते हुए, कंपनी ने अपने इन ईलेक्ट्रिफायड उत्पादों को लॉन्च किया है, जिन्हें अपनी डिजाइन तथा तकनीकी पहलुओं के कारण ईलेक्ट्रिक वाहनों के बाजार में पहले से ही प्रशंसा मिल रही है। कंपनी एल5 केटेगरी ई-ऑटो(लोडर), को 1ली जनवरी 2023 से बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगी। ईलेक्ट्रिक चार्जर भी जल्द ही बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा।


 विजय कुमार सिंह सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, जो इन उत्पादों के भव्य लॉन्च के अवसर पर मुख्य अतिथि थे, ने नवीनतम एवं विश्वसनीय उत्पादों के लिए ई-फिल के प्रयासों की सराहना की। अपने अभिभाषण में उन्होंने वाहनों के ईलेक्ट्रिफिकेशन की आवश्यकता और ईलेक्ट्रिक व्हीकल ईको सिस्टम को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए, मोटर वाहन उत्पादन उद्योग के निरंतर प्रयास पर बल दिया।


लॉन्च के अवसर पर बोलते हुए, ई-फिल ईलेक्ट्रिक चार्जिंग सॉल्यूशन्स के संस्थापक तथा सी.ई.ओ.  मयंक जैन ने कहा, “तकनीक आधारित ये दो उत्पाद, बाजार में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हमारी टीम ने इसकी विश्वसनीयता बनाए रखने तथा इसमे सर्वश्रेष्ठ तकनीक तथा डिजाइन को अपनाने पर विशेष ध्यान दिया है। केवल हम ही वो स्टार्ट-अप हैं, जो संपूर्ण ईलेक्ट्रिक व्हीकल ईको सिस्टम पर कार्य कर रहे हैं। ई-फिल ईलेक्ट्रिक व्हीकल उपलब्ध कराता है और यह भारत में ईलेक्ट्रिक कार चार्जिंग स्टेशन का एक उत्पादक भी है। ई-फिल ईलेक्ट्रिक का मुख्य फोकस नवीतम उत्पादों तथा ग्राहक की संतुष्टि पर है। ई-फिल का लक्ष्य है, देश में ईलेक्ट्रिक आवागमन के साधनों में तकनीक आधारित बदलाव लाने में स्वयं को सक्षम बनाना।“


ई-फिल ईलेक्ट्रिक भारत में ईलेक्ट्रिक कार चार्जिंग स्टेशन का एक उत्पादक है। इस कंपनी के विशेषज्ञों की टीम को बड़े ऑरिजिनल इक्विपमेंट मेन्युफैक्चरर्स(ओ.ई.एम.) जैसे कि महिन्द्रा ईलेक्ट्रिक, यामाहा, टाटा मोटर्स इत्यादि से 10 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। कंपनी के उत्पादों की सूची में, ईलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जर(स्लो/मॉडरेट/फास्ट), क्लाउड बेस्ड सी.एम.एस., ई-फिल मोबाइल अप्लीकेशन तथा ईलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर्स (ई- रिक्शा – पैंसेंजर/लोडर तथा एल5 ऑटो) शामिल हैं।


कंपनी का मुख्य उद्देश्य है, 2025 तक एक ईलेक्ट्रिक व्हीकल ईको सिस्टम विकसित करना और सर्वश्रेष्ठ सॉल्यूशन प्रोवाइडर बनना। ई-फिल का उद्देश्य है, साफ-सुथरे भविष्य की ओर हमारी गति को तेज करना। ईलेक्ट्रिक वाहनों वाले हरे-भरे भविष्य की दिशा में कार्य करने वाली कंपनी, ई-फिल का शुभारंभ वर्ष 2019 में हुआ है और इसका मुख्यालय तथा उत्पादन प्लांट, सोनीपत, हरियाणा में अवस्थित है।