आम सहमति से सेक्टर100 के अध्यक्ष बने चौधरी राजकुमार सिंह

नोएडा (अमन इंडिया)।  सेक्टर 100 आरडब्लूए की आमसभा की गई जिसमें सर्वप्रथम कोषाध्यक्ष सतीश यादव द्वारा पिछले 2 वर्षों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया तत्पश्चात अध्यक्ष चौधरी राजकुमार सिंह


द्वारा विगत 2 वर्षों में कराए गए कार्यों व आगामी योजना से सभी सेक्टर वासियों को अवगत कराया गया तथा उसके बाद सभी सेक्टर वासियों द्वारा आम सहमति से वर्तमान कार्यकारिणी में आंशिक संशोधन करते हुए उन्हें अगले 2 साल के लिए चुन लिया गया जिसमें अध्यक्ष चौधरी राजकुमार सिंह महासचिव सुमेर रावत कोषाध्यक्ष सतीश यादव उपाध्यक्ष अशोक चौहान व आशीष कसाना, सचिव पद पर विकास कुमार तथा कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट तपेश कुमार, एस.के.बसाक, विकास कुमार, अजब सिंह कसाना व आजाद चौहान को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया अंत में महासचिव सुमेर रावत व कार्यकारिणी द्वारा सभी सेक्टर वासियों का आभार व्यक्त किया गया.