नोएडा उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल ने धूमधाम से मनाया आजादी का महोत्सव



नोएडा (अमन इंडिया।


नोएडा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर झंडा महोत्सव 13 तारीख को सेक्टर 36, सामुदायिक केंद्र नोएडा में मनाया गया |


इस उत्सव में  पंकज सिंह , विधायक , नोएडा का मुख्य अतिथि के रूप में स्वागत किया गया एवं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री मनोज गुप्ता, नोएडा महानगर अध्यक्ष मौजूद रहे | इसके अलावा नोएडा के 41 प्रमुख संगठनों ने उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के साथ इस उत्सव में भाग लिया |  


  सुनील गुप्ता, एनसीआर अध्यक्ष ने बताया कि हमारे लिए गर्व का विषय है कि हमने आजादी के महोत्सव प्रोग्राम को सफलता पूर्वक संपन्न किया है | हमें प्रण लेना है कि आगामी वर्षों में दुनिया भारत को विश्व गुरु के रूप में देखे | माननीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा करने के लिए हम सभी उनके साथ खड़े है |


माननीय विधायक  पंकज सिंह ने कहा ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ प्रगतिशील भारत की आजादी के 75 साल, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को मनाने के लिए सभी देश वासियों को आगे आना चाहिए । इस बार यह महोत्सव भारत के आम लोगों को समर्पित है, जिन्होंने न केवल भारत को अपनी विकासवादी यात्रा में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है जबकि आगे भी वो भारत को विश्व गुरु बनाने की दौड़ में बढ़-चढ़ कर प्रयत्न कर रहे है | आजादी का अमृत महोत्सव भारत की सामाजिक-सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक पहचान को मजबूत करने में अहम् भूमिका रखेगा ।

 मनोज गुप्ता, नोएडा महानगर अध्यक्ष ने बताया ऐसे कार्यक्रम हम सभी में देश भक्ति की भावना भर देतें है इसलिए हम सभी को समाज के युवाओं को साथ ले कर जगह ऐसे महोत्सव आयोजित करने चाहिए


इस अवसर पर डॉ डी. के. गुप्ता , चेयरमैन फेलिक्स हॉस्पिटल ने सभी का धन्यवाद करते हुए बताया की महोत्सव में फेलिक्स अस्पताल द्वारा निःशुल्क चिकित्सा जाँच शिविर लगाया गया और जिसके अंतर्गत शिविर में उपस्थित सैकड़ों लोगों का निःशुल्क फुल बॉडी चेकअप किया गया। |



अभियान को लेकर सभी सगठनों में बड़ा जोश दिखा । सभी में हर-घर तिरंगा की मुहिम को आगे ले जाने का उत्साह देखते ही बनता है। संघठन के सदस्यों ने सभी लोगों से घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की। आजादी का अमृत महोत्सव हमारे लिए इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस बार आजादी के 75 साल पूरे होने जा रहे हैं। यह समय हमारे वीरों को याद करने का है। भारत आज दुनिया में एक सशक्त भारत बनकर उभरा है। इस मौके पर एनपी सिंह, राधा कृष्णा गर्ग, अमित अग्रवाल और राहुल गुप्ता मौजूद रहे।