नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया

गौतम बुद्ध नगर (अमन इंडिया)।  


आजादी के 75 वर्षगांठ के उपलक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मनाए जाने वालेअमृत महोत्सव के तहत नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया




गया l जो कॉलेज परिसर से निकलकर के मिहिर भोज पीजी कॉलेज दादरी तक गई l 


तत्पश्चात मिहिर भोज पीजी कॉलेज से होते हुए दादरी थाना, दादरी बाजार, नगर पालिका परिषद दादरी ,फल एवं सब्जी मंडी दादरी ,मोहन स्वरूप हॉस्पिटल, धूम मानिकपुर गांव ,धूम पुलिस चौकी ,धूम बाजार ,कुड़ी खेड़ा मोड़ होते हुए  पुन: कालेज परिसर मे समाप्त हुई | इस यात्रा में नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के चेयरमैन डॉ सुशील कुमार राजपूत सर ,डायरेक्टर डॉ अनिल कुमार ,प्राचार्य डॉ प्रतिभा गुप्ता एवं सभी विभागों के सभी प्राध्यापक, कर्मचारीगण ,गहलोत इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के शैक्षणिक स्टाफ ,छात्र-छात्राएं एवं दोनों संस्थानों के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने  भाग लिया |

इस यात्रा का  प्रारंभ आदरणीय चेयरमैन साहब के द्वारा किया गया | मैं नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के अभिभावक डॉ सुशील कुमार राजपूत सर सभी सम्मानित सदस्यों एवं छात्र छात्राओं इस यात्रा को सफल बनाने के लिए ह्रदय से धन्यवाद देता हूं |


साथ ही इस यात्रा को अनुशासित ढंग से नियंत्रण करने के लिए नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के एनसीसी (बालक एवं बालिका)  के सभी कैडेट्स का भी आभार व्यक्त करता हूं |


मै उचित प्रशासनिक व्यवस्था के लिए  थाना अध्यक्ष बादलपुर  रविंद्र कुमार ,थानाध्यक्ष दादरी एवं धूम चौकी प्रभारी  हरबीर सिंह का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं |

      अंत में मैं भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस राष्ट्र भावना को जीवंत बनाने के लिए चलाई जाने वाले इस प्रकार के कार्यक्रमो  के लिए आभार व्यक्त करता हूं l