ईटीओ मोटर्स ने अपने महिला सशक्तीकरण प्रयासों को बनाया सशक्त

 ईटीओ मोटर्स ने अपने महिला सशक्तीकरण प्रयासों को बनाया सशक्त



, दिल्ली की 300 से अधिक महिलाएं होंगी लाभान्वित


नई दिल्ली (अमन इंडिया)।  ईटीओ मोटर्स, भारत की अग्रणी EMaaS (इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ऐज़ अ सर्विस) कंपनी, अपने अद्वितीय 360-डिग्री इलेक्ट्रिक मोबिलिटी बिजनेस मॉडल के साथ, अगस्त 2022 से दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों से लास्ट माईल कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए इलेक्ट्रिक ऑटो चलाने की योजना बनाई है। ये ऑटो महिलाओं द्वारा चलाए जाएंगे। कंपनी 3 ई (एनवायरनमेन्ट, एम्प्लॉयमेन्ट और एम्पावरमेन्ट) यानि पर्यावरण, रोज़गार और सशक्तीकरण के सिद्धान्त पर काम करती है जहां महिलाओं को सबसे ज़्यादा महत्व दिया जाता है। कंपनी मुख्य रूप से स्थायी एवं स्वच्छ परिवहन समाधानों पर ध्यान केन्द्रित करती है। यह अवधारणा महिला सशक्तीकरण, लिंग समानता और समुदायों के कल्याण की दिशा में ईटीओ की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।


ईटीओ मोटर्स ने जीएमआर वरलक्ष्मी फाउन्डेशन और महिलाओं के लिए सुरक्षित परिवहन को बढ़ावा देने वाले एनजीओ मोवो (MOWO) के साथ समझौता भी किया है, मोवो दिल्ली मेट्रो से लास्ट माईल ई-मोबिलिटी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए महिला ड्राइवरों को ऑनबोर्ड और प्रशिक्षित करेगा। ईटीओ मोटर्स की इस पहल से 300 महिलाओं के लिए रोज़गार के स्थायी अवसर निर्मित होंगे। महिलाओं को ई-ऑटो चलाने के लिए कौशल प्रशिक्षण, मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया जाएगा। जिससे उनकी रोज़गार क्षमता में सुधार होगा और वे लघु-उद्यमी बन सकेंगी।


राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में विभिन्न मेट्रो स्टेशनों पर ई-रिक्शॉ तैनात करने के बाद, कंपनी अब दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) द्वारा महिला ड्राइवरों को ऑटो चलाने के लिए 300 परमिट देगी, जिससे यात्रियों के लिए लास्ट माईल कनेक्टिविटी को सुनिश्चित किया जा सकेगा। महिलाओं द्वारा चलाए जाने वाले ये ऑटो नीले और बैंगनी रंग के होंगे, जिससे यात्रियों के लिए पारदर्शिता बढ़ेगी। पहले चरण में 50 ई-ऑटो रिक्शॉ का संचालन अगस्त 2022 से शुरू होगा। यह कंपनी द्वारा ‘हरित भविष्य (ग्रीन फ्यूचर)’ प्रोग्राम के माध्यम से हज़ारों ड्राइवरों को ई-वाहनों पर लाकर स्थायी बदलाव सुनिश्चित करने की दिशा में एक और उल्लेखनीय कदम है।


ईटीओ मोटर्स के नॉन एक्ज़क्टिव वाईस चेयरमैन श्री दीपांकर तिवारी ने कहा, ‘महिलाओं को सशक्त बनाने की हमारी प्रतिबद्धता सही मायनों में बेजोड़ है और इसकी पुष्टि इस तथ्य से होती है कि ईटीओ ने गुजरात के केवड़िया के 100 फीसदी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी शहर में 100 बेराज़गार युवतियों को इलेक्ट्रिक ऑटो चलाने के लिए प्रशिक्षित किया है। अब हम दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों पर 300 इलेक्ट्रिक ऑटो तैनात करने जा रहे हैं। महिलाओं द्वारा चलाए जाने वाले ये ऑटो मेट्रो सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों को लास्ट-माईल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएंगे।

ईटीओ का ईवी चार्जिंग समाधान- थंडरबॉक्स दिल्ली के विभिन्न मेट्रो स्टेशनों, रिहायशी सोसाइटियों, सार्वजनिक/ अर्द्ध सार्वजनिक मॉल्स में लगाया जाएगा। इससे महिलाओं को