जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन की अध्यक्षता में कृष्णा गार्डन ग्रेटर नोएडा में मीटिंग संपन्न

गौतम बुद्ध नगर (अमन इंडिया)। आदमी पार्टी गौतम बुद्ध नगर इकाई के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन की अध्यक्षता में कृष्णा गार्डन ग्रेटर नोएडा में हुई। मीटिंग


संचालन जिला महासचिव राकेश अवाना ने किया ।निकाय चुनाव प्रदेश निगरानी कमेटी की सदस्य प्रियंका कक्कड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा पार्टी में अनुशासन हीनता बर्दाश्त नही की जायेगी निकाय क्षेत्रों पार्टी के लिये मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को ही संगठन जगह दी जायेगी। जिला प्रभारी ओमवीर पहलवान व संजय चेची तुगलपुर ने जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन व कार्यकारणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया ।

भूपेन्द्र सिंह जादौन ने संगठनात्मक ढांचा मजबूत बनाने,निकाय चुनाव में कार्यकताओं को जुट जाने का आह्वान किया और लोगों की स्थानीय समस्यायों पर काम करने जोर दिया गया। इस मौके पर कला संस्कृति प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष बोयशाली सिन्हा,मुन्ना गुप्ता,प्रो ऐ के सिंह,अनिल चेची,राहुल राणा, कैलाश शर्मा,स्वेता शर्मा,दिलदार अंसारी, राहुल सेठ,नवीन भाटी, विवेक कुमार, सविता सिंह,नितिन प्रजापति, प्रदीप सुनाईया,सुनील कुमार, विजय श्रीवास्तव, जे पी सिंह,कपिल यादव,गीता , डॉ वी पी सिंह,संकेत भाटी,जीतू,आर पी सिंह,रिंकू राजपूत,विवेक कुमार रॉकी भड़ाना, अभिषेक, गौरव,कालूराम दारोगा,प्रशान्त यादव,इसराहुल ओमकार भाटी,रहीस ठाकुर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।