विकलांगो के उपकरण से लेकर सर्जरी तक सरकार करेगी मदद - आरटीआई


 नोएडा (अमन इंडिया)  । यहाँ के समाजसेवी एवं अधिवक्ता  रंजन तोमर द्वारा भारत सरकार के दिव्यांगजन सशक्तिरण विभाग में लगाई गई एक आरटीआई से कई ज़रूरी जानकारियां सामने आई हैं , जिनसे विकलांगों को मदद मिलने की आस जगी है , श्री तोमर की आरटीआई के जवाब में  विभाग कहता है की दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग   विकलांग व्यक्तियों को सहायता/उपकरणों की खरीद/उपकरण के लिए सहायता लागू कर रहा है जिसमें पात्र विकलांगों को सहायता और सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए कार्यान्वयन एजेंसियों को धन जारी किया जाता है। सरकार 2010 से 2022 के बीच में इस धनराशि को 70 करोड़ से बढाकर 199 करोड़ रुपए तक पहुंचा चुकी है 

यह योजना  उपयुक्त सहायता और सहायक उपकरण प्रदान करने से पहले जहाँ कहीं आवश्यक हो , सुधारात्मक सर्जरी  भी प्रदान करती है।  पोलियो पीड़ित व्यक्तियों के मामलों से निपटने के लिए अलग से कोई योजना नहीं है।  सुधारात्मक सर्जरी सहित सहायता और सहायक उपकरणों के वितरण के लिए के वितरण के लिए 2010 से 2021 -22 की अवधि के दौरान जारी की गई धनराशि विवरण निम्नानुसार है 




  वर्ष       निधि जारी (करोड़ रुपए ) 

2010-11 - 69.68

2011-12 - 75.99

2012-13 - 70.60

2013-14 - 95.36

2014-15 - 101.28

2015-16 - 151.16

2016-17 - 170.00

2017-18 - 200.01

2018-19 - 216.19

2019-20 - 213.83

2020-21 - 189.13

2021-22 - 198.704