विधायक विनय वर्मा बने ब्राम्हण महासभा (रा.) के प्रदेश संरक्षक



    नोएडा (अमन इंडिया)।  अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा (रा.) के प्रदेश कार्यालय डी-1371/6 इंद्रानगर,लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष यू.पी. रत्न पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी जी व अन्य सैकड़ो वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति और 302 शोहरतगढ़,जनपद - सिद्धार्थनगर से अपना दल और भाजपा गठबंधन से विधायक विनय वर्मा को संगठन की अनुसांगिक शाखा मानवसेवा प्रकल्प का *प्रदेश संरक्षक* मनोनीत किया गया !

   इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष - श्याम नारायण चौबे,राष्ट्रीय सचिव - विनय चौबे,राष्ट्रीय सचिव - शिव प्रकाश मिश्रा (सेनानी),राष्ट्रीय सचिव - विसंभर नारायण तिवारी,राष्ट्रीय सचिव - महेश शर्मा,परशुराम सेना प्रदेश अध्यक्ष - पं. विनय तिवारी,प्रदेश संयोजक - पीयूष दीक्षित,प्रदेश सचिव -विनय पाठक,प्रदेश सचिव- दयाशंकर तिवारी,प्रदेश महामंत्री - चंद्रशेखर पांडेय सहित सौ से ऊपर पदाधिकारी उपस्थित रहे !