मुख्यमंत्री ने बुद्ध पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं


मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सभी सावधानियां बरतते 
हुए बुद्ध पूर्णिमा पर धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न करने की अपील की 

लखनऊ (अमन इंडिया)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
आज यहां जारी एक शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि महात्मा बुद्ध का अहिंसा, करुणा और मैत्री का संदेश सम्पूर्ण मानवता के लिए अमूल्य निधि है। उन्होंने चित्त की शांति तथा हृदय में करुणा की शिक्षा दी। वर्तमान समय में महात्मा बुद्ध के बताये मार्ग पर चलकर विश्व में शांति एवं सद्भाव का वातावरण सृजित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि महात्मा बुद्ध का संदेश मानव मात्र के लिए हमेशा प्रासंगिक बना रहेगा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि महात्मा बुद्ध की शिक्षा हम सभी को जीवन में धर्म का आचरण करने, नैतिक मूल्यों और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित करती है। महात्मा बुद्ध ने विश्व कल्याण के लिए मैत्री भावना तथा बिना किसी भेदभाव के संगठित रहने पर बल दिया। साथ ही, अतीत या भविष्य का चिंतन न करके वर्तमान का सदुपयोग करने की शिक्षा दी।
मुख्यमंत्री ने लोगों से कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सभी सावधानियां बरतते हुए बुद्ध पूर्णिमा पर धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न करने की अपील की है।

Popular posts
एनईए के पूर्व पदाधिकारियों ने उच्च न्यायालय के आदेशों के क्रम में सीईओ से जल्द चुनाव करने की मांग की
पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रिंकू यादव की प्रिय भतीजी दीपाली यादव भगिनी जीती
Image
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी पैनल से ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर सर्वाधिक वोट लेकर जीते सचिन बैसला का नोएडा में ज़ोरदार स्वागत
Image
श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति द्वारा सेक्टर 62 में भूमिपूजन हुआ संपन्न
Image
भारतीय किसान यूनियन मंच का 21 सदस्य प्रतिनिधिमंडल नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी लोकेश एम मिला
Image