सिक्किम पुलिस गठन के बेमिसाल 125 साल पुलिस विभाग ने मनाया उत्सव



 दिल्ली(अमन इंडिया)। सिक्किम पुलिस गठन के 125 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में राज्य की राजधानी गंगटोक के मन्नान केंद्र में सांस्कृतिक प्रतिभा शो का आयोजन किया गया। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। 27 नवंबर 2021 से राज्य में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन कर उत्सव मनाया जा रहा है, उत्सव के ये कार्यक्रम 27 नवंबर 2022 तक जारी रहेंगे।

मन्नान केंद्र में आयोजित सांस्कृतिक प्रतिभा शो में सिक्किम पुलिस के विभिन्न कलाकारों और पुलिस कर्मियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, और वहां पर मौजूद सभी दर्शकों का दिल जीत लिया। 

इससे पहले मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग द्वारा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 112 के साथ दो हाईवे पेट्रोल वाहनों को झंडी दिखाकर किया गया और बाद में क्वास्की शताब्दी के अवसर पर पुलिस महानिदेशक ए. सुधाकर राव की उपस्थिति में सिक्किम पुलिस स्मारक की आधारशिला रखी गई।

कार्यक्रम में विभिन्न कैबिनेट मंत्री, विधायक, सीएम के राजनीतिक सचिव, गंगटोक के मेयर और डिप्टी मेयर, सिक्किम पुलिस के डीजीपी एवं कई अन्य गणमान्य व्यक्ति, कई वरिष्ठ सरकारी अधिकारी और पुलिस बल के परिवार के सदस्य भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन सिक्किम पुलिस विभाग, मुख्यालय, गंगटोक द्वारा किया गया था।