जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में नवनियुक्त पराविधिक स्वयं सेवकों का द्वितीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में नवनियुक्त पराविधिक स्वयं सेवकों का द्वितीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन यूनाइटेड काॅलिज आफ एजूकेशन में किया गया।

 गौतम बुद्ध नगर (अमन इंडिया)।


राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गौतमबुद्वनगर में नवनियुक्त पराविधिक स्वयं सेवकों के प्रशिक्षण संबंधी इन्डक्सन कोर्स का आयोजन आज दिनांक 08.04.2022 को यूनाइटेड काॅलिज आफ एजूकेशन के सभागार में किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश, गौतमबुद्धनगर  अशोक कुमार-सप्तम, अपर जिला जज  राजीव कुमार वत्स, सचिव डी.एल.एस.ए  जयहिंद कुमार सिंह, डायरेक्टर यूनाइटेड काॅलिज  जी0जी0 गुलाठी,  आर0के0 शर्मा, अधिवक्ता सर्वोच्च न्यायालय,  एन0सी0 गुप्ता, अधिवक्ता जनपद न्यायालय, गौतमबुद्वनगर व चयनित पराविधिक स्वंय सेवकों के साथ अन्य स्टाफ आदि उपस्थित रहे।

 माननीय जिला न्यायाधीश  अशोक कुमार-सप्तम् ने बताया कि पीएलवी के रुप में कार्य करते हुये समाज के कमजोर व वंचित वर्गो के समस्याओं को समझने तथा उन समस्याओ का समाधान करते हुये व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त होगा जो विधि के छात्रों के लिये पढाई के साथ साथ समाज के समस्याओं को समझने में सहायक होगा। चयनित पी.एल.वी को डी.एल.एस.ए के साथ विभिन्न प्रकार के विधि सेवाओं, विधिक सहायता और जन जागरुकता के कई कार्यों में शामिल किया जाएगा। श्री राजीव कुमार वत्स, अपर जिला जज ने कहा कि पीएलवी के रूप में काम करने से कानून के छात्रों को एक अलग तरह का अनुभव प्राप्त होगा, जिससे आगे उन्हे धरातल पर काम करने से कानून के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा। सचिव डी.एल.एस.ए, जयहिंद कुमार सिंह ने पीएलवी प्रशिक्षण का सत्र के दौरान उपस्थित पराविधिक स्वंय सेवकों को कचहरी की व्यवहारिक समस्याओं तथा कमजोर व वंचित वर्गों की समस्याओ को जानने तथा उन समस्याओं पर कार्य करते हुये समाधान निकालने के विषय पर विस्तृत जानकारी दिया गया। इसके साथ साथ पारिवारिक मामलों में सुलह हेतु प्री-लिटीगेशन, आगामी लोक अदालत दिनांकित 14.05.2021 में निस्तारित किये जाने वाले वादों की प्रकृति आदि के बारे में जानकारी दिया गया।  आर0के0 शर्मा, अधिवक्ता सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पराविधिक स्वंय सेवकगण को क्रिमिनल लाॅ के बाबत विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई गई। श्री एन0सी0 गुप्ता, अधिवक्ता, जिला न्यायालय, गौतमबुद्वनगर द्वारा प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने हेतु आवश्यक तत्वों को बडे सरल शब्दों में बताया गया तथा विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम के अन्तर्गत् गठित राष्टीय स्तर पर राष्टीय विधिक सेवा प्राधिकरण, व सर्वोच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा तहसील विधिक सेवा समिति के गठन व उनके द्वारा किये जाने वाले कार्यो के बाबत बताया गया। विभाग अध्यक्ष विधि संकाय यूनाइटेड काॅलिज आफ एजूकेशन  आशु गुप्ता द्वारा फैमिली लाॅ के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई। 

 उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में  अशोक कुमार-सप्तम, जनपद न्यायाधीश, गौतमबुद्वनगर,  राजीव कुमार वत्स, अपर जिला जज, जी0जी0 गुलाठी, प्रबंधक यूनाइटेड काॅलिज आफ एजूकेशन,  आशु गुप्ता, विभाग अध्यक्ष विधि संकाय, यूनाइटेड काॅलिज आफ एजूकेशन व लाॅ काॅलिज से आये सम्मानित प्रोफेसर व प्रभारी विधिक सहायता केन्द्र, विधि छात्र एवं पराविधिक विधिक स्वंय सेवकगण एवं स्टाफ आदि उपस्थित रहे।