नोएडा में विभिन्न स्थानों पर बनाया गया गणतंत्र दिवस


नोएडा (अमन इंडिया)। गणतंत्र दिवस





के उपलक्ष में बुधवार को उतर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नोएडा इकाई के मामूरा व्यापार मंडल के सौजन्य से अध्यक्ष नरेश कुच्छल की अध्यक्षता में ध्वजारोहण किया गया। 

इस मौके पर अध्यक्ष नरेश कुच्छल ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ था। आजादी के 75 महोत्सव को हम सभी लोग धूमधाम से मना रहे हैं। यह दिन हमें बाबा भीमराव अंबेडकर व उनके साथियों की याद दिलाता है। जिन्होंने हमें एक सशक्त मजबूत संविधान दिया । जिसमें हर वर्ग के व्यापारी हर वर्ग के लोग जाति धर्म को समानता का अधिकार दिया। इस मौके पर हम स्वतंत्रता सेनानियों

 महात्मा गांधी, भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, सरदार वल्लभभाई पटेल, लाला लाजपत राय, रामप्रसाद बिस्मिल समेत सैंकड़ों महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान की शौर्य गाथा की भी याद दिलाता है।

 इस दौरान देश हर मोर्चे पर दुनिया भर में अपना धाक जमा चुका है। साइंस, टेक्नोलॉजी, आर्थिक, कृषि, शिक्षा, साहित्य, खेल समेत तमाम मोर्चों पर भारत बहुत तरक्की कर चुका है। परमाणु क्षमता संपन्न देश भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल कर चुका है। चंद्रयान 2 की सफलता इसका बड़ा प्रमाण है। विकास के हर क्षेत्र में भारत बहुत आगे बढ़ चुका है। दुनिया भारत की ओर देख रही है।


उन्होंने कहा कि यह भी सच है कि सशक्त संविधान के इतने बरसों बाद भी आज भारत अपराध, भ्रष्टाचार, हिंसा, नक्सलवाद, आतंकवाद, गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा जैसी समस्याओं से लड़ रहा है। हम सभी को एक होकर इन समस्याओं को खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए। भारत को जब तक इस समस्याओं से बाहर नहीं निकालते तब तक संविधान की और संविधान निर्माताओं का सपना पूरा नहीं होगा । इस मौके पर नरेश कुच्छल अध्यक्ष, राम अवतार सिंह चेयरमेन, मनोज भाटी वरिष्ठ महामंत्री, दिनेश महावार, संदीप चौहान, सत्यनारायण गोयल,

मूलचंद गुप्ता, राधेश्याम गोयल, राजीव अग्रवाल, महेन्द्र कटारिया, रामनिवास यादव, ओमपाल चौधरी, सतपाल चौहान, ओमपाल शर्मा, अंकित कौशिक, मुकेश सिंघल, महेश चौहान, धीरज, सुनील, सोहनवीर सिंह, सुभाष त्यागी, देसराज तोमर, सोहनलाल प्रजापति, ब्रजमोहन राजपूत आदि उपस्थित रहे।


गरीब बच्चो के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

 73 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सेक्टर 63 स्तिथ कार्यालय पर राष्ट्रीय सचिव डॉ आश्रय के नेतृत्व में जरूरतमंद बच्चो के साथ ध्वजारोहण किया गया एवं उनको पाठ्य सामग्री वितरित की गई।डॉ आश्रय गुप्ता ने बताया कि देश सर्वोपरि है और देश के भविष्य छोटे बच्चे होते है जिनको हमेशा मदद मिलनी चाहिए ।इस अवसर पर रविंदर चौहान,प्रदीप शर्मा,हर्ष चौहान,अतुल यादव,बलराम पहलवान, कपिल शर्मा,बबलू पारचा ,अरचित चौहान, मोहित कुमार मौजूद थे।

*कोविड19  की वजह से सादगी पूर्ण रूप से मनाया गया गणतंत्र दिवस

 रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 34 ने इस बार वैश्विक महामारी कोविड-19 की वजह से गणतंत्र दिवस बहुत ही सादगी पूर्ण तरीके से मनाया गया आरडब्ल्यूए महासचिव धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि वैश्विक महामारी कोविड19 की वजह से आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी द्वारा इस बार गणतंत्र दिवस को बहुत ही सादगी पूर्ण रूप से मनाने का निश्चय पूर्व में ले लिया गया था ध्वजारोहण आरडब्ल्यूए अध्यक्ष के के जैन द्वारा किया गया उसके पश्चात सभी निवासियों द्वारा गणतंत्र का संकल्प लेते हुए स्वच्छता ही सेवा, जल संरक्षण पर्यावरण सरंक्षण,सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग ना करना आदि की शपथ ली गई।

 इस दौरान आरडब्ल्यूए अध्यक्ष के के जैन महासचिव धर्मेंद्र शर्मा  कोषाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सुधीर चौधरी जगदीश जोशी कुलदीप मुंशी पवन शर्मा अमित पँवार के साथ-साथ काफी निवासी गण उपस्थित रहे।


 उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय में आज 73 वे गणतंत्र दिवस प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया l प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विकास जी कहा कि सेक्टर 49 बरोला प्रदेश कार्यालय में आज आजादी के लिए जिन वीर सैनिकों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया था ,उन्हें याद करते हुए आज गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम का आयोजन किया गया l उन्होंने आगे कहा कि उन वीर सैनिकों की बहादुर माताओं को सलाम करते हैं जिन्होंने ऐसे जांबाजो को जन्म दिया l उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश चेयरमैन नवनीत गुप्ता ने कहा कि आज हम सुभाष चंद्र बोस लाल बहादुर शास्त्री भगत सिंह चंद्रशेखर राजगुरु करोड़ों करोड़ों वीर देशभक्तों को याद करते हुए आज श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं जिनकी वजह से हमें यह दिन देखना नसीब हुआ l आज गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन प्रदेश चेयरमैन नवनीत गुप्ता प्रदेश महामंत्री निखिल अग्रवाल जिला महामंत्री संदीप गर्ग नगर अध्यक्ष दीपक मस्ताना बरोला मार्केट से प्रभारी मोतीलाल राजू तिगड़ी मार्केट से प्रभारी विवेक कुमार  व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

Popular posts
एनईए के पूर्व पदाधिकारियों ने उच्च न्यायालय के आदेशों के क्रम में सीईओ से जल्द चुनाव करने की मांग की
पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रिंकू यादव की प्रिय भतीजी दीपाली यादव भगिनी जीती
Image
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी पैनल से ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर सर्वाधिक वोट लेकर जीते सचिन बैसला का नोएडा में ज़ोरदार स्वागत
Image
श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी नोएडा ने रामलीला के मंचन के लिए कराया भूमि पूजन
Image
भारतीय किसान यूनियन मंच का 21 सदस्य प्रतिनिधिमंडल नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी लोकेश एम मिला
Image