गौतम बुद्ध नगर (अमन इंडिया) । दादरी विधानसभा 62 से कांग्रेस प्रत्याशी दीपक भाटी चोटीवाला ने नामांकन भरा
और दादरी के कार्यकर्ताओ ने भी भरपूर जोश से नामांकन के बाद सूरजपुर कलेक्टर पर स्वागत किया ! इस मौके पर उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी गौतम बुध नगर जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा, महानगर कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष शहाबुद्दीन, युवा कांग्रेस गौतम नगर जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर, किसान कांग्रेस गौतम बुध नगर जिला अध्यक्ष गौतम अवाना, महानगर उपाध्यक्ष ललित अवाना, जिला उपाध्यक्ष रामभरोसे शर्मा, प्रदेश महासचिव असंगठित कामगार कर्मचारी जावेद खान, प्रियंका व तमाम साथी मौजूद रहे।