HIV और AIDS के बारे में जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से रोड शो का आयोजन किया

 नोएडा(अमन इंडिया)। अंतर्राष्ट्रीय AIDS दिवस के अवसर पर नोएडा सेक्टर 92 में डिजायर सोसाइटी द्वारा HIV और AIDS के बारे में जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से रोड शो का आयोजन किया


गया जिसका फ्लैग मार्च आम आदमी पार्टी के नोएडा प्रभारी/प्रत्याशी पंकज अवाना के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इस नेक कार्य के लिए पंकज अवाना ने डिजायर सोसाइटी का आभार व्यक्त किया और उन्हें शुभकामनाएं दी।                

          आम आदमी पार्टी के जिला महासचिव व प्रवक्ता संजीव निगम ने बताया कि इस फ्लैग मार्च में सुप्रसिद्ध आर्ट डायरेक्टर और आम आदमी पार्टी की सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष बोइशाली सिन्हा भी मौजूद थीं। डिज़ायर सोसाइटी HIV/AIDS के बारे में समय समय पर इस तरह का अभियान चलाती रहती है।

Popular posts